फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to cheat by putting photo of advisor Dharampal, case registered

सलाहकार धर्मपाल की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश, केस दर्ज

Mon, 06 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat by putting photo of advisor Dharampal, case registered
चंडीगढ़। कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर डीजीपी प्रवीर रंजन की फोटो लगाकर पुलिस अफसरों के साथ ठगी की कोशिश का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि शातिरों ने प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की फोटो लगाकर गिफ्ट वाउचर मांगना शुरू कर दिया है। शनिवार और रविवार को शहर के कई अफसरों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर धर्मपाल ने साइबर सेल को शिकायत दी है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को कई अफसरों को एक ही नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिले। व्हाट्सएप पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की फोटो लगी हुई थी लेकिन मोबाइल फोन नंबर उनका नहीं था। अफसरों ने जब व्हाट्सएप मैसेज को खोलकर देखा तो अमेजन गिफ्ट वाउचर की मांग की गई थी। अफसरों ने तुरंत मामले की जानकारी धर्मपाल को दी। साथ ही जिस नंबर से गिफ्ट वाउचर मांगे गए थे, उस नंबर के स्क्रीन शॉट भेजे। प्रशासक के सलाहकार ने स्क्रीन शॉट देखने के बाद ठगी की कोशिश करने वालों की शिकायत साइबर सेल को दे दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्हें पता चला था कि ठगों ने उनकी फोटो लगाकर कुछ लोगों को मैसेज किए हैं और ठगी करने की कोशिश की है। इसके बाद उन्होंने उस नंबर को बंद करा दिया लेकिन रविवार को फिर किसी दूसरे नंबर से सभी अफसरों को मैसेज भेज गया। इस मामले की शिकायत साइबर सेल को दे दी गई है। साइबर सेल अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रशासक के प्रधान सचिव के नाम पर एसपी से हुई थी एक लाख की ठगी
कुछ दिन पहले चंडीगढ़ डीजीपी प्रवीर रंजन की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश की गई थी, लेकिन डीजीपी ने सभी को सतर्क कर दिया था। इस मामले की अभी जांच चल रही है। इससे पहले 18 अप्रैल को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के प्रधान सचिव जेएम बालामुरुगन की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर पंजाब के एक एसपी जयदेव से एक लाख रुपये की ठगी की गई थी। शातिर ने एक लाख रुपये के 10 अनेजन वाउचर एसपी से मंगवाए थे। एसपी जयदेव प्रशासक की सुरक्षा दस्ते के प्रभारी हैं। वहीं, 24 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा की फोटो वाट्सएप पर लगाकर ठगी की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed