{"_id":"5fea46878ebc3e41d23b9443","slug":"attempt-to-break-atm-thieves-run-away-as-soon-as-alarm-sounds-chandigarh-news-pkl3987819170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़ने की कोशिश, अलार्म बजते ही भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम तोड़ने की कोशिश, अलार्म बजते ही भागे चोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित दवा की दुकान साईं मेडिसन के सामने बूथ में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये चुराने की कोशिश की गई लेकिन बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। एटीएम से छेड़छाड़ करते ही अलार्म बज गया, जिसके बाद बदमाश भाग निकले। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला सोमवार तड़के 3 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि डड्डूमाजरा स्थित दवा की दुकान साईं मेडिसन के सामने बूथ में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी की कोशिश की गई है। मलोया थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एटीएम में तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय निवासी शिकायतकर्ता निर्मल कुमार का बयान दर्ज किया। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पास एचडीएफसी के मुख्य ब्रांच से फोन आया कि उनके एटीएम बूथ में कोई छेड़छाड़ कर रहा है। इसके बाद जब वह बूथ में पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जब सीसीटीवी को खंगाला तो फुटेज में दो लोग दिखाई दिए। पुलिस अब सीसीटीवी को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि एटीएम से छेड़छाड़ करते ही मुख्य ब्रांच में अलार्म बज गया, जिसकी वजह से पड़ोस में रहने वाले निर्मल को कंपनी की तरफ से फोन आया था।
विज्ञापन
बता दें कि बीते शुक्रवार को सेक्टर-38 सी/डी स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया था। मामले में पुलिस ने डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था।