फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked a youth, broke the glass of the car and looted Rs 1.70 lakh

Chandigarh News: युवक पर हमला कर कार के शीशे तोड़ 1.70 लाख रुपये लूटे

Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Attacked a youth, broke the glass of the car and looted Rs 1.70 lakh
मोहाली। बलौंगी थाने के अंतर्गत गांव झामपुर में प्रॉपर्टी का सौदा करने गए एक युवक पर करीब 12 लोगों ने कातिलाना हमला कर 1.70 लाख रुपये लूट लिए। हमलावरों ने उसकी स्विफ्ट कार के शीशे तोड़ दिए। युवक नकदी जमीन का साैदा करने के लिए लेकर गया था। मौलीजागरां चंडीगढ़ निवासी 35 वर्षीय शिवा ने आरोप है कि रिंकू, पोटली जो कि मलोया के फ्लैट में रहता है। उसने ही उस पर हमला किया है। उसके साथ उसके साथी दीपक मूर, साहिल झामपुर, गौतम और लंबू के अलावा अज्ञात युवक शामिल हैं। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है। डीएसपी कर्ण संधू और एसएचओ बलौंगी अमनदीप कंबोज मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक घायल शिवा के बयान दर्ज करे जा रहे थे।
विज्ञापन

शिवा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह प्राॅपर्टी देखने मौलीजागरां से झामपुर आया था। वह अपनी स्विफ्ट कार में सवार था। जब वह झामपुर के पास पहुंचा तो अचानक कुछ लोगों ने उसकी कार को घेर लिया। उसे कार से बाहर निकालकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शिवा ने बताया कि हमलावरों के हाथों में गंडासी, तलवारें और तेजधार हथियार थे। हमलावरों ने आते ही मारपीट शुरु कर दी और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हमले में उसकी बाजू और गर्दन पर घाव के निशान हैं। शिवा का आरोप है कि हमलावर उसकी गाड़ी में रखे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। डीएसपी कर्ण संधू का कहना है कि कैश लूटने की जांच की जा रही है। कार के शीशे तोड़े गए हैं, उसे कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed