{"_id":"682f90f7d21c7545960486d0","slug":"attack-with-sharp-weapons-and-knife-after-an-argument-in-school-three-students-injured-one-admitted-in-pgi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-716893-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्कूल में बहस के बाद तेजधार हथियार और चाकू से हमला, तीन विद्यार्थी घायल, एक पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्कूल में बहस के बाद तेजधार हथियार और चाकू से हमला, तीन विद्यार्थी घायल, एक पीजीआई में भर्ती
Fri, 23 May 2025 02:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बहस के बाद आपस में भिड़ गए। चाकू डंडे के हमले में तीन विद्यार्थी घायल हो गए। एक को पीजीआई में भर्ती किया गया है। स्कूल में हुई मामूली बहस के बाद एक गुट ने दूसरे पर स्कूल के बाहर जाने पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पड़छ निवासी ईशान की शिकायत पर रजत, गांधी, आदित्य उर्फ गौतम और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहाली के गांव पड़छ निवासी ईशान सिंह ढिल्लों (17) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-16 के सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ता है। बुधवार को गेम के पीरियड में स्कूल में वॉलीबाल खेल रहे थे। खेलते समय रजत नाम के लड़के ने उनसे बहस करनी शुरू कर दी। छुट्टी होने के बाद इशान दोस्त दानिश, गंतव्य देव, स्पार्श और तरुण के साथ सेक्टर-23 के ड्रीम पार्क के साथ मकान नंबर-2469 के सामने कार पार्किंग में बात कर रहे थे। तभी रजत और उसके साथी होंडा सिटी कार में आए। उनमें से अदित्य, गौतम, गांधी और 7 से 8 युवकों ने उन्हें बुलाया और धक्कामुक्की करने लगे। जिसके बाद आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। जब ईशान के दोस्त उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। रजत ने ईशान की बाजू पर डंडा मारा। गांधी ने गंतव्य की पीठ पर चाकू घोंप दिया। वहीं, आदित्य ने तेजधार हथियार से उन पर वार किए। बीचबचाव में दानिश की बाजू पर भी चाकू लग गया। वहीं, गंभीर अवस्था में गंतव्य तरुण की गाड़ी में बैठ गया। इसके बाद ईशान और अन्य दोस्त भी गंतव्य के साथ कार में बैठ गए। इसी दौरान रजत व उसके साथियों ने कार पर ईटें मारी। जान बचाकर वहां से भागते हुए वे दोस्त गंतव्य को जीएमएसएच-16 ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंतव्य को पीजीआई रेफर कर दिया।