फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on BSP councilors senior citizen relatives

घर में घुसकर बसपा पार्षद के बुजुर्ग रिश्तेदार पर जानलेवा हमला

Sat, 07 May 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
attack on BSP councilors senior citizen relatives
bapudham injured

बापूधाम कालोनी के पार्षद नरेश कुमार के बुजुर्ग मामा-मामी पर कालोनी के ही तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पड़ोस केलोगों ने घायलों को जीएमएसएच 16 अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 बसपा पार्षद नेरश कुमार के मामा हुकुमचंद (72) और मामी सावित्री देवी (62) सेक्टर 26 बापूधाम कालोनी में  रहते हैं। वीरवार रात करीब 11 बजे उनके घर में घुस कर मोहल्ले के ही युवकों छोटू,  प्रमोद और टीटू ने हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल हुकुमचंद ने बताया कि बदमाश उनके घर का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे। जब जान बचाने के लिए उन्होंने बाथरूम में छुपने की कोशिश की तो वे उनको वहां से खींच लाए और चाकुओं व किरपाण से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जब बीच बचाव करने पत्नी आई तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के हाथ व पेट में गहरी चोटें आई हैं। जबकि हुकुम चंद के हाथ, पैर व पेट में तेजधार हथियारों से चोट के निशान हैं। घायल बुजुर्ग दंपति को पड़ोसियों ने जीएमएसएच - 16 में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि पास में स्थित धर्मशाला के प्रधान पद पर विवाद था जिसके चलते उन पर हमला किया गया है। पीड़ितों ने मोहल्ले के रहने वाले पर हमले का आरोप लगाया है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर बापूधाम पुलिस चौकी ने तीनों युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस बीच बसपा पार्षद नरेश कुमार ने कहा कि शहर में अपने घरों में सीनियर सिटीजन भी सुरक्षित नही हैं। उन्होंने पुलिस से मिलकर सीनियर सिटीजन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।


युवक को चाकुओं से गोदा
इलाके में एक अन्य घटना में एक युवक को चार युवकों ने चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित युवक अश्वनी उर्फ  रॉकी (25) पर वीरवार देर रात उसके घर के पास ही हमला हुआ। वारदात की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पीसीआर घायल को जीएमएसच -16 लेकर गई। जहां उसकी गंभीर हालात देखते हुए डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने रोमी, रिशी और रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed