फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   atm, bank atm, bank atm on international airport, nodi chandigarh visit, international yoga day

गुड न्यूजः मोदी के आने से पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खुला ATM

Mon, 20 Jun 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
atm, bank atm, bank atm on international airport, nodi chandigarh visit, international yoga day
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर एटीएम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आने से पहले लोगों को और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एटीएम का तोहफा मिला गया। अब लोगों को पैसे निकालने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेगें, क्योंकि एयरपोर्ट पर एटीएम इंस्टाल कर दिया गया है। वहीं, इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिनभर चमकाया गया है। अमर उजाला की ओर से 27 मई को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एटीएम नहीं लगाए जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद इसे यहां पर इंस्टाल कर दिया गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1400 करोड़ रुपये लगाकर बनाया गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पांच किलोमीटर के एरिया में कोई भी एटीएम नहीं है। एटीएम की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता था। एयरपोर्ट अथॉरिटी की मीटिंग के बाद इसे इंस्टाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट चमकाया जा रहा
पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले जहां एयरपोर्ट के बाहर एटीएम तो इंस्टाल किया जा रहा है, वहीं पूरे एयरपोर्ट के एरिया में चमकाया गया। एयरपोर्ट के बाहर सभी एरियों में साफ सफाई की गई। इसके साथ ही यहां पर दीवारों को पेंट किया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट के ग्लास वाल को भी चमकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एटीएम इंस्टाल किया गया है। एयरपोर्ट पर जल्द ही बेहतरीन रेस्टोरेंट और अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द ही दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है।
- सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed