{"_id":"57c4564c4f1c1b0d582caf87","slug":"assembly-session-date-finalised-in-punjab-cabinet-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कैबिनेट बैठक, विधानसभा सेशन की तारीख तय, कई बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कैबिनेट बैठक, विधानसभा सेशन की तारीख तय, कई बड़े फैसले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बादल की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें विधानसभा सेशन की तारीख तय की गई। साथ ही कई अहम फैसले लिए गए। आगामी पंजाब विधानसभा सत्र की तिथि तीसरी बार बदल दी गई है। पंजाब भवन में हुई कैबिनेट बैठक में 14वीं विधानसभा का 13वां सत्र 8 से 14 सितंबर तक बुलाए जाने की स्वीकृति दे दी गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार आठ सितंबर को दोपहर दो बजे श्रद्धांजलि के साथ सत्र आरंभ होगा और 14 सितंबर तक चलेगा। इससे पहले यह सत्र पांच सितंबर से आयोजित होना था, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 सितंबर कर दिया गया था, लेकिन कैबिनेट ने किन्हीं कारणों से इसे आठ सितंबर से आयोजित करने पर मंजूरी दे दी।
राज्य में तकनीकी शिक्षा व हुनर प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए मंत्रिमंडल ने तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग (औद्योगिक प्रशिक्षण विंग) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कीम के तहत ठेके पर भर्ती सर्विस प्रोवाइडिंग ट्रेनरों के 198 पदों को बतौर क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के रूप में नियमित करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के नोटिफाइड रूल्स के तहत नियंत्रित होंगे। राज्य इस फैसले से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में लगभग 4000 अतिरिक्त सीटें सृजित करने में सक्षम होगा और हुनर प्रशिक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा।

सीनियर सहायकों के तीन पद सरेंडर किए गए
CM Badal at Barnala
- फोटो : amar ujala
मंत्रिमंडल ने पंजाब कोऑपरेटिव (ग्रुप-बी) सर्विस रूल्ज़, 2016 के अनुलग-ए में संशोधन कर सहकारी विभाग में सीनियर सहायकों के तीन पदों को सरेंडर कर दिया है। इनके स्थान पर सीनियर स्केल स्टेनोग्राफरों के तीन पद सृजित करने को स्वीकृत दे दी गई। इससे विभाग के कार्य में कुशलता आएगी और स्टेनो टाइपिस्ट/जूनियर स्केल स्टेनो टाइपिस्टों की पदोन्नति के अवसर पैदा होंगे।
मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त विकास ग्रांट राज्य की समस्त पंचायतों को वितरित करने की स्वीकृति दे दी है, ताकि पंचायतें चौथे पंजाब वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार बुनियादी ढांचा मजबूत करने में सफल हो सकें। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने जंडियाला गुरू को सब तहसील का दर्जा देने का फैसला किया है। इस समय जंडियाला गुरु अमृतसर जिले में पड़ता है। लोगों को राजस्व कार्यों के लिए अमृतसर-1 स्थित सबडिवीजन/तहसील में जाना पड़ता है।

पंजाब पुलिस भर्ती में खिलाड़ियों के लिए उम्र में छूट
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए मंत्रिमंडल ने पंजाब पुलिस में भर्ती के इच्छुक उन खिलाड़ियों की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मेडल प्राप्त किए हैं।
इस समय पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के रूप में भर्ती के लिए आयु की सीमा 28 वर्ष और सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के लिए 25 वर्ष है। इसी प्रकार मंत्रिमंडल ने ओलंपिक 2012 से पूर्व के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए योग्य मानने का फैसला किया है।
पूर्व फौजियों के 14 पद भरने की स्वीकृति
मंत्रिमंडल ने पूर्व फौजियों को सरकारी नौकरियों में 13 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन देने की नीति के तहत पंजाब होम गार्ड व सिविल रक्षा विभाग में उनके बनते पदों का विभिन्न कैडरों में बैकलॉग पूरा करने के लिए क्लर्क के 11, कारपोरल इंस्ट्रक्टर के 2 और दर्जा चार का एक पद भरने की स्वीकृति दे दी है।
ये 14 पद भरने के साथ सरकारी खजाने पर वार्षिक 17.19 लाख रुपये का बोझ पड़ेगा, जिसमें 75 फीसदी राज्य सरकार व 25 फीसदी केंद्र सरकार का हिस्सा होगा। इस फैसले के साथ विभाग को तजुर्बेकार और अनुशासित कर्मचारी मिलने के अलावा पूर्व फौजियों को भी पुन: रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।