फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   assembly, haryana assembly, monsoon session, haryana congress, haryana government, haryana

मानसून सत्र: विधानसभा में हंगामे के आसार, सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष

Wed, 24 Aug 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Aug 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
assembly, haryana assembly, monsoon session, haryana congress, haryana government, haryana
Khattar Cabinet Meeting
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र इस बार भी हंगामेदार होने के आसार हैं। शुरुआती एक साल में अपनी कार्यकुशलता के साथ सरकार ने सदन को हंगामे से बचाए रखा, लेकिन इस बार विपक्ष की तैयारी पूरी है। रियो ओलंपिक सहित अन्य कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में बने स्टेडियम का कोई रखरखाव नहीं है। हमने जो खेल नीति बनाई, उसमें संशोधन के नाम पर देरी से लागू किया गया। खिलाड़ियों के लिए सरकार माहौल देने में नाकामयाब रही है। पिछले दिनों हुए केसरी दंगल के विजेता मौसम खत्री को काफी शोर मचाने के बाद अब ईनाम की राशि दी गई। साक्षी मलिक के मेडल जीतते ही डीएसपी लगाने का ऐलान करना चाहिए था। यह उसकी मर्जी है कि वह नौकरी करना चाहे अथवा नहीं। 25 अगस्त को हुड्डा अपने पार्टी विधायकों के साथ मानसून सत्र की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


उधर, इनेलो ने भी सरकार को घेरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। 26  अगस्त को ही इनेलो सत्र से पहले पार्टी विधायकाें के साथ रणनीति तैयार करेगी। इसमें पुलिस भर्ती, चंडीगढ़ में प्रशासक लगाने, एसवाईएल, कानून-व्यवस्था, बुढ़ापा पेंशन और ओलंपिक में प्रदर्शन सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा की तैयारी पूरी
विधानसभा के संक्षिप्त सत्र के दौरान जहां जीएसटी बिल पर चर्चा होगी। वहीं विधायकों के वेतन में वृद्धि पर भी मोहर लगेगी। इसके अलावा पूर्व विधायकों के वेतन एवं भत्तों में वृद्धि, करनाल के गांव कुटेल में कल्पना चावला विवि की स्थापना हेतु स्टाफ तथा वित्तीय स्वीकृति बिल, हरियाणा में मकोका की तर्ज पर हरकोका को लागू करने के विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed