मनोहर लाल के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये दिग्गज चेहरे, दोपहर सवा दो बजे समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा सरकार के सामने सरकार बनाने में आ रही सारी अड़चनें दूर हो गई हैं। चंडीगढ़ में यूटी रेस्ट हाउस में विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस मौके पर रविशंकर प्रसाद सहित अन्य नेता मौजूद थे। नेता बनने के बाद मनोहर लाल ने जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला के साथ राज्यपाल सत्य देव नारायण आर्य के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
उन्होंने राज्यपाल को बताया कि निर्दलीय और जजपा के साथ भाजपा हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनाएगी। जिसके लिए सभी से बातचीत हो गई है। भाजपा के साथ सात निर्दलीय और जजपा के दस विधायक मिल कर 46 का आंकड़ा पार करेंगे। राज्यपाल ने सरकार बनाने की अनुमति दे दी है। उधर, चुनाव आयोग ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। शनिवार को देर शाम मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकार से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।
रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर दुष्यंत चौटाला शपथ लेंगे। जबकि बाकी मंत्रिमंडल बाद में शपथ ग्रहण करेगा। इसके लिए राजभवन में ही सारा इंतजाम किया गया है। दीपावली वाले दिन भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला और निर्दलीय विधायकों के साथ दीवाली मनाएगी।
इससे पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और डा. अनिल जैन ने यह साफ कर दिया है कि गोपाल कांडा को भाजपा सरकार में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने छह निर्दलीय विधायकों को साथ लेने का दावा किया है, लेकिन बाद में राकेश दौलताबाद भी सरकार के साथ आ गए। जिससे निर्दलीय की संख्या पूरी सात हो गई।
अनुराग ने नहीं बादल ने बिछाई सियासी बिसात
राज्य में भाजपा और जजपा को साथ लाने का श्रेय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जाता है। बादल ही भाजपा और जजपा को करीब लाए तभी यह सरकार अपने मौजूदा स्वरूप में शपथ लेने जा रही है।
इससे पहले सत्ता के गलियारों में माना जा रहा था कि दोनों दलों के गठबंधन के पीछे अनुराग ठाकुर हैं। हालांकि शनिवार को यह साफ हो गया है कि भाजपा और जजपा की इस गलबहियां के पीछे प्रकाश सिंह बादल हैं। यही कारण है कि रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण में प्रकाश सिंह बादल भी आ रहे हैं।
दोपहर सवा दो बजे होगा शपथ ग्रहण
हरियाणा राजभवन में आज सवा एक बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। शपथ ग्रहण सवा दो बजे होगा। यह समारोह सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। जिसमें विधायक, सांसद और पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहेंगे।
एक ही होगा डिप्टी सीम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि सरकार में एक ही डिप्टी सीएम होगा। असल में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि भाजपा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में दो डिप्टी सीएम बनाने जा रही है, लेकिन मनोहर लाल और रविशंकर प्रसाद ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि डिप्टी सीएम एक ही होगा।
प्रदेश के अंदर स्थिर सरकार बने इसलिए जजपा ने भाजपा को समर्थन दिया। यह खुशी की बात है कि पांच साल मिलकर हम सरकार चलाएंगे। जहां तक मेरे पिता अजय चौटाला के बाहर आने का सवाल है, तो आचार संहिता के चलते उन्हें फरलो नहीं मिल सकती थी। अब आचार संहिता समाप्त हो गई है और वे 14 दिन की फरलो पर बाहर आएंगे। दुष्यंत चौटाला, जजपा प्रमुख
ऐसे बनेगी सरकार
भाजपा विधायक- 40
जजपा विधायक- 10
निर्दलीय - 07
कुल- 57
भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय
| बलराज कुंडू | महम |
| रणजीत चौटाला | रानियां |
| धर्मपाल गोंदर | नीलोखेड़ी |
| सोमवीर सांगवान | दादरी |
| रणधीर गोलन | पुंडरी |
| नयन पाल रावत | पृथला |
| राकेश दौलताबाद | बादशाहपुर |