फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assaulting, head constable, on duty, chandigarh police

ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Sun, 23 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Assaulting, head constable, on duty, chandigarh police
FIGHT - फोटो : Demo Pic
सुखना लेक पर झूला झूलने को लेकर हुए विवाद के बाद मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की मेडिकल में शराब पीये होने की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डड्डूमाजरा निवासी बलजिंदर सिंह और उसकी बहन अंजली के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। आरोपी अपनी पत्नी और बहन अंजली के साथ सुखना लेक पर घूमने आया था। इस बीच उन्होंने झूले की एक राइड बुक करवाई, लेकिन एक बार झूलने के बाद भाई-बहन एक राइड फ्री देने की जिद करने लगे। झूले वाले के इनकार करने पर उससे बहस होने लगी। बात बढ़ती देख झूले वाले ने मामले की जानकारी सुखना लेक चौकी पर दे दी। इसके बाद पुलिस के 2 कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां से तीनों को  समझाकर बुझाकर हटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बलजिंदर सिंह लेक पार्किंग में पुलिसकर्मियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका करने लगा। पुलिसकर्मी दोबारा समझाने लगे लेकिन बलजिंदर उनसे हाथापाई करने लगा और हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। युवती को काबू करने के लिए जब लेक चौकी से महिला कांस्टेबल पहुंची तो उससे भी दोनों ने हाथापाई की। इस पर पुलिस ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजली को शुक्रवार देर शाम ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया था, जहां से युवती को 4 तारीख तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि आरोपी बलजिंदर सिंह को शनिवार शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। उसको भी 4 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed