फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASP crushed three people by car in Panipat of Haryana

Haryana News: एएसपी ने कार से पिता और बेटे-भतीजे को कुचला, 50 मीटर तक घसीटा, पानीपत का मामला

Sat, 25 Mar 2023 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Mar 2023 12:40 AM IST
सार

परिजनों ने एएसपी अमित दहिया पर नशा करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उनका मेडिकल कराने की मांग की। परिजनों के हंगामे और दबाव के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गर्ग सहित दो अधिकारियों की टीम के बीच शुक्रवार शाम को उनका मेडिकल परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
ASP crushed three people by car in Panipat of Haryana
इसी कार से कुचला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आरोप है कि मधुबन में तैनात क्राइम ब्रांच के एएसपी अमित दहिया ने जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने स्कूल से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे दो छात्रों और उनके पिता को टक्कर मार दी। एएसपी ने टक्कर लगने के बाद अपनी गाड़ी को भगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


मोटरसाइकिल और तीनों घायलों के फंसा होने के कारण गाड़ी नहीं भगा पाए। वे करीब 50 मीटर तक उनको घसीटते ले गए। आरोप है कि एएसपी नशे में थे। घायलों के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने अस्पताल ले जाकर एएसपी का मेडिकल कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एएसपी को मामले में बचाने की कोशिश भी की। उन्हें अस्पताल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। पानीपत के गांव नांगल खेड़ी निवासी नवीन और विक्की ने बताया कि उनके भाई सुमित मलिक का बेटा अभिमन्यु और भतीजा अक्षित मच्छरौली गांव स्थित सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ते हैं। सुमित शुक्रवार को दोनों बच्चों को स्कूल से मोटरसाइकिल पर लेकर आ रहा था। वे तीनों जीटी रोड पर सिवाह स्थित पुलिस लाइन के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही क्रेटा के चालक ने उनको टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल और तीनों गाड़ी में फंस गए। उसने इसके बाद अपनी गाड़ी भगाने की कोशिश की और दूर तक घसीटा भी लेकिन गाड़ी नहीं चली। वे हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। गाड़ी चलाने वाले ने खुद को मधुबन क्राइम ब्रांच में एएसपी अमित दहिया बताया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी थी लेकिन जिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उनसे पहले करनाल पुलिस पानीपत पहुंच गई। परिजनों ने तीनों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। बताया जा रहा है कि एएसपी की पत्नी डीएसपी के पद पर तैनात हैं। वे दिल्ली कोर्ट से आ रहे थे।

एएसपी पर नशे में होने का आरोप
परिजनों ने एएसपी अमित दहिया पर नशा करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उनका मेडिकल कराने की मांग की। परिजनों के हंगामे और दबाव के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गर्ग सहित दो अधिकारियों की टीम के बीच शुक्रवार शाम को उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। परिजनों के हंगामे को देखते हुए सिटी थाना और सेक्टर-29 थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची।
 

जीटी रोड सिवाह पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। राकेश, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना पुलिस, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed