फेसबुक पर पूछा, क्या रखें नई पार्टी का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में आजाद तौर पर मैदान में उतर कर दो लाख से ज्यादा वोट हासिल करने वाले विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने फेसबुक के जरिए अपनी नई राजनीतिक पार्टी का नाम पूछा है।
नई पार्टी का नाम पूछने के लिए विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कुछ घंटे पहले स्टेटस डाला था। जिस पर कई कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। इसमें ज्यादातर लोगों ने बैंस को अपनी नई पार्टी के नाम के आगे अकाली दल न जोड़ने की बात कही है।
इन चुनावों के दौरान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने फेसबुक के जरिए काफी प्रचार किया था। सबसे पहले लुधियाना में बैंस ने ही अपना फेसबुक पेज बनाया था और उस पर कार्टूनों के जरिए अपने प्रचार शुरू किया था।
इस मुहिम की काफी लोगों ने प्रशंसा भी की थी। जिसके बाद लुधियाना के सभी मुख्य उम्मीदवारों ने रैली, रोड शो के साथ-साथ फेसबुक पर भी प्रचार किया था।
विधायक सिमरजीत सिंह ने अपने भाई विधायक बलविंदर सिंह बैंस और अपने साथियों के साथ पत्रकारवार्ता में कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर रहे हैं। जिसका मकसद राजनीति करना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना है।
इसके बाद कुछ घंटे पहले फेसबुक पर नई पार्टी का नाम पूछ कर बैंस ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने तो पंजाब में अपने पैर पसार ही लिए है। वे भी नई पार्टी खड़ी कर पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
फेसबुक पर लोगों ने बैंस को काफी नाम बताए हैं। साथ ही ज्यादातर लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी के आगे अकाली दल नाम न जोड़ने की अपील भी की है।
उधर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का कहना है कि फेसबुक का नौजवान पीढ़ी पर काफी असर है। फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए नौजवानों के दिलों की बात पता लग जाती है और उनका मैसेज भी जनता तक पहुंच जाता है।