फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI's wife who was crossing the road on foot was hit by a speeding bike, died

Chandigarh News: पैदल सड़क पार कर रही एएसआई की पत्नी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 05 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
ASI's wife who was crossing the road on foot was hit by a speeding bike, died
चंडीगढ़। सेक्टर-42 में सड़क पार कर रही चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई की पत्नी शोभा रानी (54) की मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मौत हो गई। शोभा रानी अपने पति वेद सिंह (56) के साथ सेक्टर 41 में अपनी बेटी को मिलने आई थीं। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे का है। शिकायतकर्ता कैंबवाला गांव निवासी आरटीसी सेक्टर-26 में तैनात वेद सिंह ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी सेक्टर-41 में बेटी से मिलने आए थे। उन दोनों को लेने के लिए उनका बेटा सड़क की दूसरी तरफ गाड़ी लेकर इंतजार कर रहा था। सेक्टर-41 और 42 की विभाजित सड़क पर फर्नीचर मार्केट मोहाली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने शोभा को जोरदार टक्कर मार दी, जबकि वे सड़क का डिवाइडर पार कर चुके थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल शोभा को तुरंत पीजीआई ले जाया गया। शोभा के पेट में गंभीर चोट आई थी। पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में मोटरसाइकिल चालक को भी चोटें आई हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक बंटी (24) निवासी सेक्टर-56 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देर शाम मोटरसाइकिल चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed