{"_id":"6ab1f014cf85c02909063824","slug":"punjab-2027-assembly-election-local-development-sujanpur-constituency-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में राजनीतिक हलचल तेज: भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप, आप भी मैदान में; जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में राजनीतिक हलचल तेज: भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप, आप भी मैदान में; जनता परेशान
Tue, 22 Sep 2026 08:42 AM IST
Nivedita
सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट
सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:42 AM IST
सार
सुजानपुर हलका ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ा होने के कारण यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लोगों की प्रमुख जरूरतों में शामिल है। कंडी क्षेत्र धारकलां में गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
सुजानपुर में सियासी जंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के साथ ही सुजानपुर हलके में स्थानीय विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में आने लगे हैं।
इस बार हलका सुजानपुर में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। सभी प्रमुख दलों के नेता अभी से चुनावी गतिविधियों में सक्रिय हो गए हैं। आप पार्टी और बीजेपी के नेता ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पहुंच अपनी गतिविधियां तेज करने लगे है। कांग्रेस पार्टी की रफ्तार धीमी दिखाई दे रही है।
बीजेपी से दिनेश सिंह बब्बू, राज कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू प्रधान, जगमोहन जग्गा दावेदारी जता रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी से स्वर्ण सलारिया, अमित मंटू, साहिब सिंह साबा, भानू प्रताप विधायक चुनावी टिकट दौड़ में शामिल है। कांग्रेस से नरेश पुरी, विनय महाजन, पम्मी पठानिया टिकट की दावेदारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
सुजानपुर की समस्याएं
. सुजानपुर में बस स्टैंड
. सीवरेज, गंदे पानी की समस्या
. कंडी क्षेत्र धारकलां में बिजली-पानी की समस्या
. टूटी सड़कों और पुलिया की समस्या
. उच्च स्तरीय शिक्षा
. धार ब्लॉक में सरकारी अस्पताल की समस्या
क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली-पानी की व्यवस्था और उच्च स्तरीय शिक्षा ऐसे विषय हैं, जिन्हें आगामी चुनाव में प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया जा सकता है। सुजानपुर हलका ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ा होने के कारण यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लोगों की प्रमुख जरूरतों में शामिल है। कंडी क्षेत्र धारकलां में गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। बारिश, आंधी तूफान में बिजली-पानी कट और वोल्टेज से जुड़ी समस्याएं घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, किसानों और छोटे कारोबारियों को भी प्रभावित करती हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है।
धार ब्लॉक के निवासियों कुलदीप राज शर्मा, रमन शर्मा, समाजसेवी सुलिंदर सिंह ने कहा कि कई सरकारें आई लेकिन, सबसे गंभीर समस्या सेहत सुविधा, बिजली, पानी की प्रर्याप्त सुविधा हल नहीं हो पाई। अब देखना यह होगा कि चुनावी मंचों पर राजनीतिक दल इन स्थानीय मुद्दों को किस तरह उठाते हैं और जनता के सामने क्या ठोस योजनाएं रखते हैं।
2022 में जीते थे कांग्रेस के नरेश पुरी
साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नरेश पुरी ने जीत हासिल की थी। विजेता पार्टी का वोट 36.3 प्रतिशत रहा और जीत का अंतर केवल 3.6 प्रतिशत था। नरेश पुरी को 46,916 वोट मिले थे। बीजेपी के दिनेश सिंह बब्बू ने 42,280 वोट हासिल किए। जबकि आम आदमी पार्टी के अमित मंटू को 29,310 मत मिले थे। शिरोमणि अकाली दल से चुनाव लड़ने वाले राज कुमार गुप्ता को 7,999 मत हासिल हुए।
राजनेताओं के आरोप-प्रत्यारोप
पूर्व डिप्टी स्पीकर और हलका सुजानपुर से विधायक रह चुके दिनेश सिंह बब्बू का कहना है कि आप पार्टी केंद्र सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्याें का क्रेडिट लेने में लगी है। इस सरकार के कार्यकाल में नशा, लूटपाट और भ्रष्टाचार हो रहा है। कंडी क्षेत्र धारकलां में 12 दिनों तक बिजली-पानी सप्लाई प्रभावित रही। अब उनका उद्देश्य धार ब्लॉक में करीब 100 बेड का सरकारी अस्पताल और बिजली-पानी की मूलभूत सुविधाओं का पक्का हल करना है।
दूसरी तरफ, मौजूदा विधायक कांग्रेस नेता नरेश पुरी ने का आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में सुजानपुर बस स्टैंड, क्षेत्र में सीवरेज-पानी की समस्या, बैराज औसतियों की नौकरी मांग, दुनेरा में सरकारी अस्पताल की मांग का मुद्दा उठाया। लेकिन, मौजूदा सरकार एक भी समस्या को दूर नहीं कर पाई। एमपी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ तालमेल कर कुछ जगह विकास करवाए जैसे डीप बोर और पानी की समस्या का हल। अगर सता में कांग्रेस होती तो ओर बेहतर विकास करवा सकते थे।