{"_id":"6650f98d71a483004a05af84","slug":"asi-who-fatally-attacked-wife-and-son-with-knife-sent-to-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1043-428679-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पत्नी, बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एएसआई को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पत्नी, बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एएसआई को जेल
विज्ञापन
मनीमाजरा। चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई ने पत्नी और बेटे पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया था। पत्नी की शिकायत पर मौलीजागरां पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज एएसआई अशोक मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पीओ एंड समन स्टॉप में तैनात एएसआई अशोक कुमार पहले ही निलंबित चल रहा है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मौलीजागरां थाने के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुरखुर्द में यूटी पुलिस के इस एएसआई ने बुधवार रात पत्नी और बेटे पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मां- बेटे को सेक्टर-32 अस्पताल दाखिल कराया। पुलिस को बुधवार रात 11 बजे सूचना मिली थी कि रायपुरखुर्द में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया है। जिस पर मौलीजागरां थाना प्रभारी और नोर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएपसी पी. अभिनंदन ने मौके पर जाकर देखा तो उनकी हालात गंभीर थी। एएसआई ने पत्नी सुनीता के गर्दन और 26 साल के बेटे की पीठ पर चाकू से हमला किया था। उस पर आरोप था कि उसने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे चौथी मंजिल से फेंकना चाहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। एएसआई अशोक मलिक के खिलाफ पुलिस ने धारा-307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एएसआई अशोक मलिक सेक्टर-46 में रहता है। रायपुर खुर्द में रहने वाली पत्नी के सुनीता के साथ उसका काफी समय से विवाद चल रहा है। सुनीता (51) अपने बेटे अभिषेक (51) के साथ अलग रहती है। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद कर लिया है। एएसआई मलिक पीओ एम समन स्टाफ में तैनात था। विजिलेंस में एएसआई अशोक मलिक समेत 6 पुलिस जवानों पर 17 जुलाई 2023 को भ्रष्टाचार समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिस कारण वह अभी निलंबित चल रहा था।बता दें कि एएसआई मलिक का पत्नी के साथ बीते कई वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके चलते वुमन पुलिस स्टेशन में कई बार शिकायत भी हुई लेकिन हर बार समझौता हो जाता था।