{"_id":"5be5d397bdec2265a10623cb","slug":"asi-rajkumar-martyr-in-naxalite-attack-in-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुआ रेवाड़ी का लाल, आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुआ रेवाड़ी का लाल, आज होगा अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी ( हरियाणा)
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
शहीद एएसआई राजकुमार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में कोसली के छव्वा गांव निवासी बीएसएफ के एएसआई राजकुमार शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव और पीएम रैली की वजह से बीएसएफ टुकड़ी के साथ उनकी भी ड्यूटी थी।
विज्ञापन
राजकुमार आठ नवंबर को नक्सलियों द्वारा आईईडी से किए गए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। परिजनों के मुताबिक उनकी ड्यूटी झारखंड में थी लेकिन अब चुनाव की वजह से उनकी भी ड्यूटी छत्तीसगढ़ में लगी थी।
विज्ञापन
गुरुवार को हुए इस हमले के बाद उनका देर रात को निधन हो गया जिसकी जानकारी बीएसएफ अधिकारियों द्वारा उनके परिजनों को दी गई थी। परिजन रात को ही रायपुर के लिए चले गए थे। जिसके बाद जवान के 20 वर्षीय पुत्र मोहित व अन्य परिजन रायपुर के लिए रवाना हो गए। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को गांव में पहुंचने की संभावना है। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन