{"_id":"604e495b8ebc3edbef0a8950","slug":"asi-parminder-close-to-rajdeep-will-also-be-interrogated-in-case-of-sector-37-kothi-chandigarh-news-pkl407138044","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-37 कोठी कब्जाने के मामले में राजदीप के करीबी एएसआई परमिंदर से भी होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-37 कोठी कब्जाने के मामले में राजदीप के करीबी एएसआई परमिंदर से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने की साजिश में शामिल इंस्पेक्टर राजदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम ने अब सेक्टर-39 थाना के तत्कालीन एएसआई परमिंदर सिंह को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। परमिंदर सिंह पर आरोप है कि वह भी इस साजिश में शामिल था। उसे इस पूरे मामले की जानकारी थी।
पुलिस के मुताबिक, कोठी मालिक राहुल मेहता अक्सर सेक्टर-37 के एक केमिस्ट शॉप से दवाई लाते थे। इससे उनकी केमिस्ट शॉप मालिक अमित गुप्ता से जान-पहचान हो गई थी। इसी दुकान पर इस मामले के मुख्य आरोपी पत्रकार संजीव महाजन और उसके साथी भी आते थे। अमित को भनक लग गई थी कि कुछ लोग कोठी पर कब्जा करने की फिराक में हैं। अमित ने अपने स्तर पर इसकी तफ्तीश की लेकिन इसकी जानकारी राजदीप सिंह को लग गई। राजदीप ने अमित को बुलाकर धमकाया और प्रताड़ित किया। राजदीप के कहने पर एएसआई परमिंदर सिंह ने भी अमित को धमकाया था। अब पुलिस की विशेष टीम परमिंदर सिंह की भूमिका की जांच करेगी।
चंडीगढ़ पुलिस ने राजदीप से पूछे 50 सवाल
दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि रिमांड के दौरान इंस्पेक्टर राजदीप पुलिस जांच टीम का सहयोग नहीं कर रहा। विशेष जांच टीम ने उससे इस केस से जुड़े 50 सवाल पूछे, लेकिन राजदीप ने एक भी सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया। पुलिस राजदीप के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। अभी तक पुलिस राजदीप से प्रदीप रतन की ओर से दी गई शिकायत की कॉपी नहीं बरामद कर सकी है। पुलिस ने दो दिन पहले इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को कोठी प्रकरण में शामिल होने पर गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया था। आज पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।