फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI of Punjab police arrested for taking bribe in Ludhiana

चालान पेश करने के लिए रिश्वत मांग रहा था एएसआई, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

Mon, 08 Apr 2019 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
ASI of Punjab police arrested for taking bribe in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में मारपीट के एक मामले में अदालत में चालान पेश करने की एवज में रिश्वत मांगने वाले एक एएसआई को विजिलेंस टीम ने 4500 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी एएसआई को थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती चौकी जीवन नगर से पकड़ा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में रहने वाले जिम्मी पॉल की शिकायत पर एएसआई गुरमीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

एसएसपी विजिलेंस परमजीत सिंह ने बताया कि जिम्मी पॉल की जून 2017 में कुछ युवकों के साथ मारपीट हुई थी। इतना समय बीतने के बाद भी उक्त मामले का पुलिस की तरफ से अदालत में कोई चालान पेश नहीं किया जा रहा था। इसके बाद जिम्मी पॉल ने कई बार पुलिस अधिकारियों से बात की। मामले की जांच एएसआई गुरमीत सिंह के पास थी, जो चौकी जीवन नगर में तैनात था। 
विज्ञापन


जब जिम्मी पॉल ने एएसआई गुरमीत से बात की तो उसने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसके बाद दोनों में 4500 रुपये में सौदा हुआ। सोमवार को पैसे देने का समय तय किया गया। जिसके बाद जिम्मी ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल की अगुवाई में पहुंची टीम ने आरोपी एएसआई को रंगे हाथों पैसे लेते हुए काबू कर लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed