फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI living in DSP house for 20 years committed suicide

पटियालाः 20 साल से डीएसपी के घर रह रहे एएसआई ने गोली मारकर की खुदकुशी, नहीं की थी शादी

Tue, 17 Sep 2019 09:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
ASI living in DSP house for 20 years committed suicide
demo pic - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात पंजाब पुलिस के सीआईडी विंग में तैनात एएसआई हरमेल सिंह (47) ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बनूड़ निवासी हरमेल सिंह कई वर्षों से डीएसपी हरदेव सिंह तितली के साथ उनके घर में रह रहा था। उसने उन्हीं के घर के पास कार में जान दे दी। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन से एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पटियाला में 21 नंबर फाटक के पुल के नीचे कार में खून से लथपथ एक व्यक्ति पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एएसआई हरमेल सिंह की कुछ समय पहले ही हवलदार पद से तरक्की हुई थी। वह अविवाहित था और 20 साल से डीएसपी हरदेव सिंह तितली के घर रहता था। हरमेल सिंह पहले डीएसपी का गनमैन था। इसी दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एएसआई हरमेल सिंह और डीएसपी हरदेव सिंह की रविवार रात आपस में कोई बात हो गई थी। इसके बाद एएसआई ने सुसाइड कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि सर्विस रिवाल्वर अनलोड करते समय अचानक गोली चलने से एएसआई की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed