फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI injured after firing from his own revolver in Batala

Batala News: एएसआई की अपनी ही रिवॉल्वर से चली गोली, कनपटी में लगने से गंभीर घायल

Sun, 19 Mar 2023 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Mar 2023 06:33 PM IST
सार

एएसआई अजायब सिंह अपनी ड्यूटी से कुछ समय के लिए घर गया था और अचानक उसकी अपनी रिवॉल्वर से ही गोली चल गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बारे में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली कैसे चली है।

विज्ञापन
ASI injured after firing from his own revolver in Batala
घायल एएसआई अजायब सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला में पुलिस के पीसीआर विंग में तैनात एक एएसआई की अपने ही रिवॉल्वर से संदिग्ध हालात में गोली चल गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले तो बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते अमृतसर रेफर कर दिया। मामला रविवार दोपहर बाद का है। घायल एएसआई की पहचान अजायब सिंह निवासी गांव मूलेवाल के रूप में हुई है। वहीं, बटाला पुलिस गोली चलने के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। गोली एएसआई के कनपटी पर लगी है।

विज्ञापन


बटाला पुलिस की पीसीआर विंग के प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि घायल एएसआई अजायब सिंह अपनी ड्यूटी से कुछ समय के लिए घर गया था और अचानक उसकी अपनी रिवॉल्वर से ही गोली चल गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बारे में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली कैसे चली है। थाना सदर के एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed