Punjab News: अस्पताल से भागा आरोपी तो ASI को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर हो गई मौत
पंजाब के अमृतसर जिले में दिल का दौरा पड़ने से एक एएसआई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। दरअसल, मेडिकल के दौरान एक आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया। उसे पकड़ते वक्त एएसआई को दिल का दौरा पड़ा और जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर स्थित सिविल अस्पताल से एक आरोपी भाग गया। उसे पकड़ने की कोशिश में एएसआई को दिल का दौरा पड़ गया। हालांकि आरोपी को काबू कर लिया गया मगर एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं रामबाग थाने में आरोपी युवक के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 व 109 के तहत केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर दिया गया। हालांकि रामबाग थाना प्रभारी राजविंदर कौर ने अस्पताल से आरोपी के भागने की बात का खंडन किया और कहा कि एएसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात एएसआई परमजीत सिंह ने नमक मंडी निवासी राकेश सिंह को आवारागर्दी के आरोप में बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 व 109 के तहत केस दर्ज कर किया गया। एएसआई परमजीत सिंह गुरुवार की दोपहर पुलिस पार्टी के साथ आरोपी का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल गए थे।
इस दौरानी आरोपी राकेश सिंह हाथ छुड़ा कर भाग गया। एएसआई परमजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ उसका पीछा किया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। मगर इस बीच एएसआई को दिल का दौरा पड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, मगर उससे पहले ही एएसआई की मौत हो गई।
रामबाग थाना प्रभारी राजविंदर कौर ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह ने आवारागर्दी के आरोप में पकड़े एक आरोपी का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना एएसआई के परिवार को दे दी गई है।