फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashwini chopra, manohar lal khattar tongue war issue

भाजपा हाईकमान ने मांगी 'बगावती' सांसद की रिपोर्ट

Thu, 04 Jun 2015 12:08 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
ashwini chopra, manohar lal khattar tongue war issue

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा के बीच चल रहा वाकयुद्ध दिल्ली दरबार में पहुंच गया है। सांसद के बयान को पार्टी आलाकमान ने गंभीरता से लेते पूरे मामले की रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से मांगी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बीते छह माह में मीडिया में दिए गए सांसद के बयान, उनके साक्षात्कार की रिपोर्ट के साथ संबंधित न्यूज चैनलों पर दिखाए गए बयानों की सीडी भी मांगी गई है। जल्द ही सारी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान के पास पहुंच जाएगी। अश्विनी चोपड़ा करनाल से सांसद हैं। करनाल ही मुख्यमंत्री का चुनाव क्षेत्र है।
विज्ञापन


सांसद ने हाल ही में यह कहकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया था कि सात माह के शासनकाल में खट्टर सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया। हरियाणा में पहली बार बनी भाजपा सरकार की इमेज बिल्डिंग में लगे संघ के नेताओं को यह बात अखर गई है। चूंकि सीएम स्वयं मोदी की पसंद हैं, इसलिए प्रधानमंत्री भी इस बात से वाकिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन से सीधी बात
सवाल : करनाल के सांसद और मुख्यमंत्री के बीच का विवाद आपके संज्ञान में है?
जवाब : यह पार्टी का आंतरिक मामला है, सांसद को पार्टी फोरम पर बात करनी चाहिए।
सवाल : क्या काम नहीं होने के कारण सांसद ऐसा कह रहे हैं?
जवाब : मैंने उनसे बात करने का प्रयास किया था, लेकिन पता चला वे विदेश में हैं।
सवाल : विवाद का अंत कैसे होगा?
जवाब : उनके विदेश से आते ही बात करूंगा।
सवाल : सांसद ने सरकार के कामकाज पर उंगली उठाई, आपका क्या कहना है?
जवाब : सरकार ने सात माह में दिल खोलकर जनहित के काम किए हैं।
सवाल : सांसद के बयान के बाद से विपक्ष भी आक्रामक है?
जवाब : मैं उनके वापस आते ही उनसे बात करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed