फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

आशुतोष महाराज: सबकी नजर कोर्ट की ओर

Tue, 11 Feb 2014 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Feb 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज का बेटा होने का दावा करने वाले मधुबनी के दिलीप झा अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उनकी मांग है कि क्लीनिकली डेड उनके पिता का शरीर अंतिम क्रिया के लिए उन्हें दिया जाए। दिलीप ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के लिए संबंधित दस्तावेज हस्ताक्षर करके चंडीगढ़ के एडवोकेट को भेजे हैं। अगले कुछ दिनों में हाईकोर्ट में उनकी तरफ से याचिका दायर की जा सकती है। बिहार के मधुबनी में अपनी गांव से फोन पर दिलीप झा ने अमर उजाला को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को दिया ब्योरा

Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

दिलीप झा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी दी गई है। दिलीप झा के साले मोहनानंद ने बिहार के मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ विस्तार से बातचीत की और पूरे मामले का ब्योरा दिया। नीतीश मिश्रा ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। अब दिलीप झा के परिवार के सदस्य जनता दल यूनाइटेड के नेताओं से मदद मिल की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक रीति रिवाज से करना चाहते हैं संस्कार

Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

दिलीप झा ने बताया कि उन्हें अपने पिता आशुतोष महाराज उर्फ महेश झा के संस्कार धार्मिक रीति रिवाज से पूरे करने हैं। इसके लिए वे पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने संबंधित  दस्तावेज अपने वकील को चंडीगढ़ भेज दिए हैं। अगर पंजाब आने की जरूरत हुई तो वे जरूर आएंगे। उन्होंने पहले दस्तावेज भेजे थे, उनमें कुछ खामियां थीं। अब उन्हें दूर कर दोबारा भेजा गया है। दिलीप झा ने यह भी कहा कि बिहार में भी दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के काफी अनुयायी हैं, जो अब धीरे धीरे खड़े हो रहे हैं। वे बिना किसी विवाद के चलना चाहते हैं।

विज्ञापन

पीजीआई में देह की जांच की मांग

Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

उध्‍ार दिव्य ज्योति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की समाधि के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले आशुतोष महाराज के कथित ड्राइवर पूर्ण सिंह ने उनकी देह की मेडिकल जांच चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में करवाने का आग्रह किया है। अपील में उन्होंने मीडिया के सामने देह की मेडिकल जांच करवाने का आग्रह किया है। हाईकोर्ट इस अपील पर मंगलवार को फैसला ले सकता है। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने याचिका की मैनटेनिबिलिटी पर सवाल उठाते हुए याची से 11 फरवरी को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे।

आशुतोष महाराज को क्लीनिकली डेड करार दिया था

Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने भी हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज को क्लीनिकली डेड करार दिया था। पंजाब सरकार की ओर से नकोदर के डीएसपी एचपीएस परमार ने पिछले बुधवार को हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। उधर, संस्थान की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि आशुतोष महाराज लंबी समाधि की अवस्था में है। संस्थान के मुताबिक आशुतोष महाराज को बंधक बनाकर नहीं रखा गया है, न ही कोई प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है।

अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने के निर्देश

Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

संस्थान ने याची की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कानूनी रूप से याचिका सही नहीं है। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एमएमएस बेदी ने याची के वकील से याचिका के औचित्य पर सवाल उठाया। हाईकोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 के तहत संस्थान के पास स्वतंत्रता का अधिकार है। इस पर याची के वकील कोई संतोषजनक जवाब हाईकोर्ट में नहीं दे पाए तो हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।

समाधि लेट कर नहीं बैठकर ली जाती है

Ashutosh Maharaj Samadhi, court will justice

उधर महाराज गहन समाधि में हैं या ब्रह्मलीन हो चुके हैं, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है वहीं साइंस व परम विज्ञान के बीच भी बहस छिड़ी हुई है। इसी बहस के बीच सोमवार को संत बाबा निर्मल दास जी जोड़े वालों ने अमर उजाला से कहा कि समाधि लेट कर नहीं बैठकर ली जाती है। उन्होंने कहा कि समाधि की जानकारी उस व्यक्ति को होती है जो ब्रह्मज्ञानी होता है। बाबा निर्मल दास जी जालंधर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि संत जब समाधि में जाते हैं तो अपने नजदीकी को पूरा ज्ञान देते हैं और उदय होने का वक्त भी बताकर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed