फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashok tanwar new brigade is the result of rebellion in haryana congress, problem for sonia gandhi

हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सोनिया और राहुल की मुश्किलें बढ़ीं

Fri, 20 Jan 2017 08:45 PM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
ashok tanwar new brigade is the result of rebellion in haryana congress, problem for sonia gandhi
सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी में गुटबंदी का ऐसा नतीजा सामने आया है, जिससे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ेंगी। दरअसल, अशोक तंवर ने अपनी नई बिग्रेड बना ली है। अशोक तंवर और पूर्व सीएम हुड्डा के बीच सियासी तलवारें खिंची हुई हैं। दिल्ली के भैरों मंदिर चौक पर तंवर से मारपीट मामले ने दोनों के बीच खटास और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस की इस गुटबाजी के बीच अब हरियाणा में डॉ. अशोक तंवर ब्रिगेड का गठन हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव भीम सिंह महेशवाल इसके सूत्रधार बने हैं। ब्रिगेड के विस्तार का खाका खींचने के लिए वीरवार को हिसार में भीम सिंह की अध्यक्षता में ही गोपनीय बैठक हुई है। इसमें प्रदेश, जिला, ब्लॉक और ग्रामीण स्तरीय कमेटियां गठित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


ब्रिगेड के संगठनात्मक ढांचे को धरातल पर मूर्तरूप देने के लिए प्रदेश के जिलों को चार जोन में बांटा गया है। हिसार जोन में हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, रोहतक जोन में रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, दादरी, करनाल जोन में करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, पंचकूला व गुरुग्राम जोन में गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, महेंद्रगढ़, पलवल और रेवाड़ी जिले शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह होगा बिग्रेड का ढांचा

ashok tanwar new brigade is the result of rebellion in haryana congress, problem for sonia gandhi
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
ब्रिगेड का ढांचा पूरी तरह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह ही होगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सात उपाध्यक्ष, प्रेस सचिव, संगठन सचिव, सचिव व संयुक्त सचिव के साथ जिला-ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी गठित की जाएगी। यूथ बिग्रेड का भी गठन होगा।

इसमें लोकसभा, विधानसभा, जिलों व ब्लॉक में शहरी एवं ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाएंगे। माना जा रहा है कि तंवर की इस ब्रिगेड के पूरी तरह अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ सकती है। चूंकि तंवर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनके नाम से अलग ब्रिगेड का गठन विरोधी कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ाएगा।

कांग्रेस के साथ तंवर को करेंगे मजबूत
प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव भीम सिंह ने बताया कि ब्रिगेड डॉ. अशोक तंवर की मजबूती के साथ ही कांग्रेस के उत्थान के लिए काम करेगी। पार्टी अध्यक्ष के हर कार्यक्रम, रैली और पार्टी के कार्यक्रमों में ब्रिगेड के सदस्य व पदाधिकारी हर जगह पहले से मौजूद रहेंगे। तंवर से इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed