फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Gehlot wrote a letter to Bhagwant Mann

अशोक गहलोत ने भगवंत मान को लिखा पत्र: हरिके बैराज से राजस्थान पहुंच रहा प्रदूषित पानी, उठाई ये मांग

Tue, 20 Sep 2022 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 08:40 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
Ashok Gehlot wrote a letter to Bhagwant Mann
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर पंजाब से राजस्थान की नहरों में पहुंचने वाले अनुपचारित पानी (अनट्रीटेड वाटर) के मुद्दे पर उनका ध्यान खींचा है।

विज्ञापन


पत्र में गहलोत ने मान से आग्रह किया कि वह अनुपचारित पानी के सीधे नदियों व नालों में प्रवाह को रोकने के लिए अपने अधिकारियों को पंजाब के बुड्ढा नाले के कायाकल्प की परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के निर्माण को समय पर पूरा करने का निर्देश दें। 
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने कहा कि राजस्थान को अपने हिस्से का पानी रावी-ब्यास और सतलुज नदियों से हरिके बैराज से प्राप्त होता है। लुधियाना शहर का प्रदूषित पानी बुढ्डा नाले और सतलुज नदी के पास स्थित शहरों/कस्बों का शहरी और औद्योगिक कचरा नालों के जरिये हरिके बैराज तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने पत्र में लिखा है कि हरिके बैराज से आने वाले पानी को राजस्थान फीडर (इंदिरा गांधी फीडर) और फिरोजपुर फीडर में छोड़ा जाता है। पश्चिमी राजस्थान में इंदिरा गांधी फीडर के माध्यम से और हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में फिरोजपुर फीडर के माध्यम से सिंचाई और पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन हरिके बैराज से राजस्थान को प्रदूषित पानी मिल रहा है। इस क्षेत्र के किसानों और आम जनता द्वारा समय-समय पर प्रदूषित पानी की आपूर्ति को रोकने की मांग की जाती रही है।


गहलोत ने मान को बताया कि 28 अगस्त को जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा पंजाब और राजस्थान के अधिकारियों के साथ बुड्ढा नाला और सतलुज नदी का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुपचारित कचरा बुड्ढे नाले में बह रहा है, जो सतलुज नदी के रास्ते हरिके बैराज तक पहुंच रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed