Nuh Violence: अशोक गहलोत बोले- मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में सहयोग के बजाय हमारी पुलिस पर ही दर्ज कर दी FIR
हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि राजस्थान सरकार ने मोनू मानेसर की तलाश और गिरफ्तारी आदि में अब तक कोई मदद नहीं मांगी है। अगर राजस्थान सरकार मदद मांगेगी तो हम जरूर मदद करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजस्थान पुलिस का सहयोग करने के बयान पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करने का दावा करते हैं लेकिन जब राजस्थान पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने हरियाणा गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया, उल्टा राजस्थान पुलिस के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी। वहीं, हरियाणा के गृह सचिव का कहना है कि मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में राजस्थान सरकार ने अब तक कोई मदद नहीं मांगी है।
अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि नासिर-जुनैद हत्याकांड के जो आरोपी फरार हैं, उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि नूंह मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिंसा रोकने में नाकाम रहे हैं और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं, जो उचित नहीं है। गौर हो कि एक दिन पहले ही मुख्यंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि मोनू मानेसर की जानकारी हमें नहीं है। उसके खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज है। उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस की मदद करेगी।
वहीं, हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि राजस्थान सरकार ने मोनू मानेसर की तलाश और गिरफ्तारी आदि में अब तक कोई मदद नहीं मांगी है। अगर राजस्थान सरकार मदद मांगेगी तो हम जरूर मदद करेंगे। राजस्थान पुलिस के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज होने पर उन्होंने जानकारी से इन्कार कर दिया और जांच कराने की बात कही।