{"_id":"5f5d039d8ebc3e5e481c8990","slug":"as-soon-as-ban-lifted-crowds-throng-sukhna-people-forget-social-distance-chandigarh-news-pkl3876979195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पाबंदी हटते ही सुखना लेक पर उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी भूले शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पाबंदी हटते ही सुखना लेक पर उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी भूले शहरवासी
Sat, 12 Sep 2020 10:51 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
सुखना पर उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला (करूण शर्मा)
सुखना लेक पर वीकेंड पर लगी पांबदी हटने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया। सुखना पर पहुंचे लोगों में कुछ लोग दैनिक सैर करने वाले थे तो कुछ छुट्टी का लुत्फ उठाने लेक पर पहुंचे थे। इस दौरान एक्क-दुक्का लोग बिना मास्क के भी घूमते हुए दिखाई दिए लेकिन अधिकतर लोग मास्क पहने हुए थे।
विज्ञापन
वहीं पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी। बिना मास्क पहने लोगों से पुलिस के जवान पूछताछ भी कर रहे थे। बता दें कि शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सुखना लेक पर वीकेंड पर लगी आम लोगों की घूमने की पांबदी को हटाने के लिए कहा था। वहीं प्रशासक ने यह भी निर्देश दिए थे कि लोग शनिवार और रविवार को सुखना लेक पर घूमते समय मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन