फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kezriwal become cm, celebration begain in chandigarh

दिल्ली में 'आप' की सरकार बनते ही यहां जश्न शुरू

Sat, 28 Dec 2013 10:11 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
arvind kezriwal become cm, celebration begain in chandigarh

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ लेते ही चंडीगढ़ में उनके समर्थकों ने खूब जश्न मनाया।

विज्ञापन


मिठाई बांटी और लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान भी किया। सेक्टर 17 प्लाजा में आप के समर्थक जुटे और लोगों को बधाई दी।

पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता पीपी घई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में केजरीवाल ने नया इतिहास लिखा है।

उन्होंने यह भी साबित किया कि आम आदमी भी मुख्यमंत्री बन सकता है। ईमानदारी से किया गया हर काम सफल होता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई जंग में यह पहली जीत है।

केजरीवाल ने जो भी वादे किए हैं, वे उन्हें पूरा करके दिखाएंगे। उन्होंने प्लाजा में आए लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ जुड़ने की बात कही।
विज्ञापन


उसके बाद आसमान में गुब्बारे छोड़े गए और मिठाई बांटी। उसके बाद समर्थकों ने जुलूस की शक्ल में सेक्टर 17 में चक्कर लगाया।

इस दौरान लोगों ने केजरीवाल जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। सक्रिय कार्यकर्ता घई ने बताया कि उनकी पार्टी के समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। यह बदलाव की एक नई तस्वीर है, जो भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास लिखेगी। आने वाले दिनों में यह तस्वीर दिल्ली के साथ जुड़े अन्य राज्यों में भी दिख सकता है। इस दौरान आप के अन्य समर्थकों ने भी लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed