फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal said I should get Nobel Prize for facing central govt

Punjab: लुधियाना में केजरीवाल बोले- केंद्र का AAP डटकर मुकाबला कर रही है, हमें तो नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए

Sun, 03 Mar 2024 11:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Mar 2024 11:19 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों पर अत्याचार कर रही है। 26 जनवरी को शहीद भगत सिंह और करतार सिंह सराभा की झांकी को दिखाने से मना कर दिया। भगवंत मान आपके लिए केंद्र सरकार से अकेले लड़ रहे हैं। आप 13 की 13 लोकसभा सीटें जीता दो तो ये भगवंत मान के 13 हाथ और हो जाएंगे। ये संसद में आपके लिए लड़ेंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said I should get Nobel Prize for facing central govt
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आप

विस्तार

पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना में रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस की सौगात प्रदेश की जनता को दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने उद्यमियों से सीधे बातचीत की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केंद्र सरकार रही। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश में गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। मगर दिल्ली और पंजाब में काम कर रही आम आदमी पार्टी की सरकारें केंद्र का डटकर मुकाबला कर रही हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मकसद सिर्फ जनता की सेवा करना है।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वे केंद्र से कैसे लड़ रहे हैं? यह वही जानते हैं। इसके लिए तो नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। इतना ही नहीं पंजाब में भी भाजपाई राज्यपाल और केंद्र सरकार सूबे की भगवंत मान सरकार के रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं। हालत यह है कि गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया। कहा यह गया कि इसमें तो भगवंत मान की फोटो लगी है। जबकि झांकी पर शहीद भगत सिंह की फोटो लगी थी। पंजाब की झांकी को रोकना सूबे के नागरिकों का अपमान है।

पंजाब के हितों के लिए सीएम भगवंत मान अपने दम पर सभी ताकतों से मुकाबला कर रहे हैं। अगर लोकसभा की सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में लोग डाल देंगे तो सभी सांसद संसद में पंजाब की आवाज बनेंगे और फिर कोई भी ताकत 26 जनवरी को पंजाब की झांकी को रोक नहीं पाएगी।

पंजाब के सभी मसलों का पूरी ताकत के साथ समाधान कराएंगे। इतना ही नहीं पंजाब का विभिन्न मदों में आठ हजार करोड़ रुपया केंद्र ने रोक रखा है। अगर यह रकम पंजाब को मिल जाए तो यहां के लोगों के लिए कई अस्पताल, स्कूल और औद्योगिक क्षेत्र बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed