केजरी ने पंजाब में छोड़ा दिल्ली का 'ब्रह्मास्त्र'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के दूसरे दिन ही लुधियाना में भी सिख कार्ड खेला।
शनिवार को शहर में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने 1984 में हुए सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय की देरी में अकाली-भाजपा को सीधे आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि पांच साल दिल्ली में भाजपा और छह साल केंद्र में एनडीए की सरकार रहने के बावजूद सिखों को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, क्योंकि इनकी नीयत साफ नहीं है। प्रमुख राजनीतिक दल दंगों को लेकर तीस साल से सिखों के साथ केवल राजनीति कर रहे हैं।
49 दिन में एसआईटी का गठन
हालत यह है कि एक तरफ पंजाब के युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ इंडस्ट्री मैन पावर के संकट से जूझ रही है। उद्यमियों को काम कराने के लिए युवक नहीं मिल रहे हैं।
भीड़ को देखकर गदगद हुए केजरीवाल
केजरीवाल ने शनिवार दोपहर बाद जालंधर बाईपास चौक से अपना रोड शो शुरू किया और देर शाम वह सराभा नगर में समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान केजरीवाल को समर्थकों का भरपूर समर्थन मिला।
रोड शो में उमड़ी भीड़ देख कर अरविंद भी गदगद थे और उन्होंने लुधियाना की जनता का धन्यवाद भी किया। कई दिनों से पसीना बहा रहे फुलका के प्रचार में केजरीवाल के रोड शो ने नई ऊर्जा का संचार किया। इससे वर्करों का उत्साह काफी बढ़ गया है। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों और कारों पर वर्कर हाथ में बैनर लिए पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे।
मजीठिया चला रहे नशे की मंडी : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया पर सूबे में नशे की मंडी चलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल शुक्रवार रात पठानकोट पहुंचे और रोड़ शो में हिस्सा लिया।
उन्होंने वोटरों से गुरदासपुर लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार सुच्चा सिंह छोटेपुर के लिए वोट मांगा। अपने संबोधन में केजरीवाल ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार के पीछे सियासी कारण बताया। यह भी कहा कि यहां के सत्ताधारी नेता ही गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं।
कुदरत का करिश्मा है आप
केजरीवाल बोले कि देश का राजनीतिक तंत्र भ्रष्ट हो चुका है। इससे मुक्ति के मकसद से ही आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई। पार्टी ने एक साल में ही दिल्ली चुनावों में 28 सीट जीत ली और सरकार तक बना दी।
इससे साफ है कि जब जब पाप का घड़ा भरता है तो ऊपरवाला झाड़ू चलाता है। आम आदमी पार्टी भी कुदरत का ही करिश्मा है और इसका मकसद भी राजनीति के कचरे को झाड़ू से साफ करना है। इस अवसर पर लुधियाना से उम्मीदवार एचएस फुलका, पूर्व डीजीपी शशिकांत के अलावा पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
भ्रष्टाचार सभी समस्याओं की जड़
केजरीवाल ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार सभी समस्याओं की जड़ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से रोजगार के साधन बंद पड़े हैं। आप का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार मिटाना है।
स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू होने से देश में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि जानबूझकर रिपोर्ट को लागू करने की बजाय लटकाया जा रहा है।
दावा किया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। देश को बचाने के लिए सब कुछ अब जनता को तय करना होगा। बोले, पेट्रोलियम कंपनियां गैस की कीमतों को दोगुना बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी थीं, लेकिन आप की ओर से चुनाव आयोग से शिकायत कर कीमतों में बढ़ोतरी को रुकवाया गया है। देश में राजनीतिक साजिश के तहत पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।