फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arvind Kejriwal reached to house of journalist, raised the question on law and order in Punjab

मृतक पत्रकार के घर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पंजाब में कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal reached to house of journalist, raised the question on law and order in Punjab
पत्रकार के घर पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों धूरी में अकाली पार्षद द्वारा गोली मारकर कत्ल किए पत्रकार केवल कृष्ण जिंदल के घर दुख व्यक्त करने पहुंचे। इसके बाद केजरीवाल गांव सतौज में करेंट लगने से मरने वाले तीन किसानों के घर भी गए।

विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। हालात यह बन गए हैं कि पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल कृष्ण की बेटी की 26 नवंबर को शादी है इसलिए पंजाब सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देना बनता है ताकि पीड़ित परिवार की बेटी के विवाह की रस्में सही तरीके से सिरे चढ़ पाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को योग्य न्याय दिलाया जाए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अकाली पार्षद के अलावा यहां अपराधियों को भी पुलिस का कोई खौफ नहीं है, जिसके कारण अकालियों ने अपने गुंडों को किसी को भी गोली मार देने की छूट दे रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना और पुलिस में आम लोगों का भरोसा बहाल करना बहुत बड़ी चुनौती होगी क्योंकि इस समय पुलिस अकाली जत्थेदारों के इशारों पर नाच रही है। इसके बाद केजरीवाल गांव सतौज में मृतक किसानों के घर गए और परिवार के साथ दुख व्यक्त किया।

जानिए क्या है पूरा मामला 

Arvind Kejriwal reached to house of journalist, raised the question on law and order in Punjab
पत्रकार के घर पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

21 अक्तूबर को धूरी में एक हिंदी अखबार के पत्रकार केवल कृष्ण जिंदल की अकाली पार्षद व ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कर्मजीत सिंह ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में पत्रकार के पुत्र नीरज ने कहा कि उसके पिता केवल कृष्ण जिंदल ने पार्षद को दस लाख रुपये उधार दिए थे।

नवंबर में केवल कृष्ण की बेटी का विवाह था। 21 अक्तूबर को शाम जिंदल घर से यह कहकर गए थे कि वे पार्षद कर्मजीत सिंह से अपने पैसे लेने जा रहे हैं, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटे तो नीरज उन्हें देखने के लिए निकल पड़ा। 

ट्रक यूनियन के पास उसने देखा कि पार्षद कर्मजीत सिंह और उसके पिता की बहस हो रही थी। पार्षद ने देखते ही देखते अपने रिवाल्वर से उसके पिता की छाती में गोली मार दी और वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

वहीं पार्षद का कहना था कि वह और केवल कृष्ण दोस्त थे और उस शाम दोनों गाड़ी में बैठकर खा पी रहे थे। जब वह बाथरूम के लिए गाड़ी से उतरा तो जिंदल गाड़ी में पड़ी उसकी रिवाल्वर से छेड़छाड़ करने लगा और अचानक गोली चल गई और केवल कृष्ण को लग गई। उन्होंने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed