{"_id":"572227114f1c1b6330a91601","slug":"arvind-kejriwal-punjab-assembly-election-kejriwal-chandigarh-visit-punjab-politics-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बोले, जो काम दिल्ली में नहीं कर पाए, वो पंजाब में करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल बोले, जो काम दिल्ली में नहीं कर पाए, वो पंजाब में करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि जो काम वे दिल्ली में नहीं कर पाए, उसे वे पंजाब में करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ बार काउंसिल के कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के दोनों कार्यकाल की परफॉर्मेंस बताई। साथ ही साफ कर दिया कि उनका अगला निशाना अब पंजाब होगा। पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल की ओर से लॉ भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में दिल्ली की तरह कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।
अकाली दल को भी दस से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी। अपने अंदाज में सधे हुए भाषण के दौरान उन्होंने विरोधियों पर व्यंग्य कर कई बार लोगों को हंसाया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के बारे में बताते हुए सियासी पार्टी बनाने की जरूरत साफ की। पहले कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम गिनाई। तो दूसरे कार्यकाल में शिक्षा, सेहत, सस्ती बिजली, ऑड-इवन फॉर्मूला समेत कई उपलब्धियां बताईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हरियाणा के वकील भी थे। लेकिन उन्होंने एक बार भी हरियाणा का नाम नहीं लिया।
दिल्ली की उपलब्धियां गिनाने के बाद सिर्फ पंजाब केबारे में बात की। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि अब सबको मिल कर पंजाब बनाना है। यह चुनाव नहीं, आंदोलन है। सबको मिल कर लड़ना होगा। हम पैसे से चुनाव नहीं लड़ते, हमारे पास पैसा है ही नहीं। जनता ही पैसा लगाती है, समय देती, वही चुनाव लड़ती है। यही क्रांति पंजाब में फैलेगी। पंजाब नशा मुक्त बने, कोई किसान आत्महत्या न करे। वकील भी इसी क्रांति का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
केंद्र पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनेगी तो एंटी करप्शन ब्रांच भी हमारी होगी और पुलिस भी। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अकाली दल, बादल, कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह से दुखी हो चुकेहैं। पिछले पंद्रह सालों में कोई अच्छा काम तो हुआ नहीं। दोनों ने पंजाब को लूट लिया है। पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं। एक नए पंजाब के निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।
कांग्रेस का हाल दिल्ली के जैसे होगा, जीरो सीटें आएंगी। अकाली दल को भी दस से कम सीटें मिलेंगी। बाकी सीटें आम आदमी पार्टी को मिलेंगी। अंत में केजरीवाल ने नए वकीलों को काउंसिल की मेंबरशिप के सर्टिफिकेट दिए। कार्यक्रम को आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह, बार काउंसिल के चेयरमैन रजत गौतम और काउंसिल के कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

पाप का घड़ा भरता है तो ऊपर वाला चलाता है झाड़ू
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच सालों में कुछ अद्भुत घटनाएं घटीं। राजनीति, व्यवस्था धरातल की तरफ जा रही थी। पर कुछ न कुछ अलौकिक हो रहा है। पाप का घड़ा भर जाता है तो ऊपर वाला अपना झाड़ू चलाता है। चार अप्रैल-11 को जब भ्रष्टाचार केखिलाफ आंदोलन शुरू करना था तो उम्मीद नहीं थी कि पांच सौ लोग भी आएंगे। पर नौ अप्रैल तक लगा कि सारा देश सड़कों पर आ गया है। यह ऊपर वाले का चमत्कार था।
16 अगस्त को फिर बैठना था। पर भगवान ने उन्हें सद्बुद्धि या कुबुद्धि दी, अन्ना को गिरफ्तार कर लिया। सारा देश सड़कों पर आ गया। आजादी के बाद सबसे बड़ी क्रांति थी। उस समय लोकपाल बिल बना देते तो आज यह नौबत नहीं आती। दुर्योधन भी पांच गांव दे देता तो महाभारत नहीं होती। फिर हमें चैलेंज करने लगे कि लोकपाल चाहिए तो चुनाव लड़ो। पहले मना किया, फिर हमें लगा कि चुनाव लड़ने के सिवाय कोई चारा नहीं है। पार्टी बनाई तो न पैसे थे, न आदमी। पर एक साल में 28 सीटें आईं, यह अलौकिक चमत्कार था।
कांग्रेस ने कहा बाहर से समर्थन करेंगे। जनता बोली, ले लो, हमने सरकार संभाल ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त डंडा चलाया। हर मैसेज पर एक्शन लेते थे। मुकेश अंबानी के खिलाफ नामजद एफआईआर की। 49 दिन की सरकार ने दिल्ली वालों में सपने जगा दिए।

विदेशों में हुई मोहल्ला क्लीनिक और ऑड-इवन की चर्चा
Arvind Kejriwal
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 55 फीसदी वोट केसाथ ऐतिहासिक जनादेश मिला। पर सत्ता में आने केबाद संभालना मुश्किल हो जाता है। जरा सी गड़बड़ हो तो जनता का भरोसा टूट जाता है। हमने एक साल में उस विश्वास को बढ़ाया है। वॉलंटियर ने सबूत दिए कि मंत्री रिश्वत मांग रहा है, उसे कैबिनेट से बाहर करकेसीबीआई को कार्रवाई केलिए लिखा। सीबीआई ने कुछ नहीं किया, मुझ पर रेड करते हैं।
एक माह में बिजली के बिल आधे कर दिए। पहली बार दिल्ली के निजी स्कूलों ने बढ़ी फीस सरकार केदबाव में घटाई। मोहल्ला क्लीनिक के रूप में एसी डिस्पेंसरी बनाईं। जिनमें 212 टेस्ट फ्री होते हैं। पहले यह पांच करोड़ में बनती थी, बीस लाख में बनाई। सौ क्लीनिक बन चुके हैं, दिसंबर-16 तक एक हजार बन जाएंगे।
वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि यूएस को इससे सीखना चाहिए। शिक्षा-सेहत पर सबसे ज्यादा फोकस किया। यहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं, दिल्ली में फसल बर्बादी पर बीस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया। 263 नई कॉलोनियों को पानी पहुंचाया। ऑड-इवन फॉर्मूले की चर्चा भी विदेशों में हुई।
युवा वकीलों को सलाह, पैसे के पीछे मत भागो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने युवा वकीलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हर आदमी रोजाना आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। आप उन्हें इंसाफ दिला सकते हैं। इंसान का जन्म 80 हजार योनियों के बाद मिलता है, बड़ा कीमती है।
इसे पैसा कमाने में बर्बाद मत करो। ईमानदारी से काम करोगे तो पैसा और पद आपके पीछे भागेंगे। जिंदगी का आनंद मिलेगा। जिन्होंने भी पैसे के लिए काम किया है, उन्हें शांति नहीं मिली। जिन्होंने दुनिया के लिए काम किया, उन्हें पैसे की कोई कमी नहीं रही।