फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal meeting with pathankot terror attack martyr family

पठानकोट पहुंचे CM केजरीवाल, शहीदों के परिवार वालों से मिले

Wed, 13 Jan 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर/पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर/पठानकोट Updated Wed, 13 Jan 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal meeting with pathankot terror attack martyr family

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षा सैनिकों और टैक्सी ड्राइवर के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक भी दिए।

विज्ञापन


गुरदासपुर के गांव झंडा गुजरां में उन्होंने शहीद फतेह सिंह के परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पठानकोट में आतंकवादी हमले के दौरान शहीद सैनिकों और सीमाओं पर शहीद होने वाले सैनिकों की कुर्बानी से पूरा देश आज सुरक्षित महसूस कर रहा है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम इन शहीद सैनिकों के परिवारों के दुख में साथी बनें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां आकर पता चला है कि इन शहीदों ने आतंकवादियों का किस बहादुरी से सामना किया है। इन शहीदों की कुर्बानी के बाद आम आदमी पार्टी और पंजाब के सभी पार्टी नेता इन शहीद परिवारों के हर दुख-सुख में बराबर के शरीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों की कुर्बानी पर बिना किसी सियासी भेदभाव के बनता सम्मान और परिवारों को सहायता के अलावा बच्चों को नौकरी देने का प्रबंध किया जाए।

पंजाब में आप की सरकार के गठन के बाद शहीदों के परिवारों को दिल्ली सरकार की तर्ज पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने मांग की कि शहीद की बेटी को नौकरी और छोटे बेटे की पढ़ाई का राज्य और केंद्र सरकार उचित व जल्द प्रबंध करें।

शहीदों के परिवारों को सौंपे दो-दो लाख के चेक

arvind kejriwal meeting with pathankot terror attack martyr family

केजरीवाल ने गांव चक्क शरीफ शहीद कुलवंत सिंह के घर भी पहुंचे और शहीद के परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को अपना निजी संपर्क नंबर भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सहायता की जरूरत हो तो आप और दिल्ली सरकार उनके साथ है। मौके पर उन्होंने दोनों शहीदों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भी सौंपे।

जानकारी के अनुसार वह वीरवार को मुक्तसर में आयोजित माघी मेले में आयोजित सियासी कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।  इस मौके उनके साथ केंद्रीय नेता हरविंदर सिंह फुलका, आशुतोष, पंजाब पार्टी मामलों के नेता संजय सिंह, पंजाब के आप संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर, दुर्गेश पाठक, हिम्मत सिंह, शेर गिल, अमनदीप सिंह गिल, डा. बलदेव सिंह, जसपाल सिंह, ठाकुर तरसेम सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, सरपंच इंद्रजीत सिंह जकड़िया, शहीद फतेह सिंह की पत्नी शोभा रानी, पुत्र गुरदीप राणा, भाई तरसेम सिंह, भाई सुरजीत सिंह, शहीद कुलवंत सिंह की पत्नी हरभजन कौर, पुत्र सतविंदर सिंह, पुत्र गुरशरण सिंह, बहन जसविंदर कौर, भाई अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह उपस्थित थे।

इकागर सिंह के घर भी पहुंचे केजरीवाल
केजरीवाल टैक्सी ड्राइवर इकागर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी भगवाल के घर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन शहीदों की शहादत सदा याद रहेगी। इन्हीं शहीदों के कारण हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी इन शहीदों के साथ है। उन्होंने इकागर सिंह के परिवार को भी दो लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed