{"_id":"630fcde6867eac6aac3dc7a0","slug":"arvind-kejriwal-may-soon-rally-for-by-elections-in-adampur-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: केजरीवाल की नजर आदमपुर उपचुनाव पर, जल्द करेंगे रैली, पैतृक गांव का भी लगा सकते हैं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: केजरीवाल की नजर आदमपुर उपचुनाव पर, जल्द करेंगे रैली, पैतृक गांव का भी लगा सकते हैं चक्कर
Thu, 01 Sep 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:39 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल हिसार में युवाओं को मेक इंडिया नंबर वन का मंत्र बताएंगे। रैली की तारीख तय होते ही वे आदमपुर में एक भव्य रैली करेंगे। उनके दो दिन के प्रवास में पैतृक गांव का भी चक्कर लग सकता है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 10 सितंबर तक उनका हरियाणा का कार्यक्रम तय हो जाएगा। इस दौरान वे प्रदेश में संगठन के हालात जानेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। केजरीवाल आदमपर उपचुनाव पर भी नजर रखे हुए हैं। लिहाजा आदमपुर में एक रैली भी प्रस्तावित है। इस रैली की तारीख तय होते ही वे आदमपुर में एक भव्य रैली करेंगे।
विज्ञापन
जिसके बाद हिसार में युवाओं मेक इंडिया नंबर वन का मंत्र बताएंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम अपने पैतृक गांव खेड़ा का भी बन सकता है। हरियाणा के संगठन और कार्यकर्ताओं के मन की बात को भी वे टटोलेंगे। हालांकि हरियाणा में आम आदमी पार्टी बहुत पहले से खाता खेलना चाह रही है , लेकिन अभी तक विधानसभा चुनाव का खाता नहीं खुला है।
विज्ञापन
अब केजरीवाल आदमपुर चुनाव में अपनी जोर आजमाइश कर हरियाणा की जनता को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में आने वाले चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय भागीदारी करेगी। पंजाब की आशातीत सफलता के बाद आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश चुनाव से उम्मीदें बंध गई हैं। इसी के साथ पार्टी हरियाणा में भी दस्तक देना चाह रही है।
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई की यह पैतृक सीट है और उनके परिवार की राजनीति यहीं से चलती रही है। कुलदीप अब भाजपा के हो चुके हैं, लिहाजा भाजपा का वोट बैंक भी उन्हें केसाथ जाएगा। ऐसे में केजरीवाल की एंट्री से क्या फर्क पड़ेगा यह देखने वाला होगा, क्योंकि केजरीवाल भी हिसार के रहने वाले हैं।