फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arvind kejriwal launced kissan menifesto for punjab election

विस चुनाव: केजरीवाल ने 'किसान मैनिफेस्टो' किया लांच, जानिए बड़ी बातें

Mon, 12 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal launced kissan menifesto for punjab election
Kissan Menifesto Launched - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में युवाओं के लिए अलग मैनिफेस्टो जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी ने किसानों के लिए भी अलग से 31 पॉइंट का मैनिफेस्टो जारी कर दिया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बाघापुराना रैली में किसानों के लिए चुनावी मैनिफेस्टो जारी किया गया। आप ने घोषणा पत्र में कई लोक लुभावने वादे किए हैं। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि मैनिफेस्टो किसानों से पूछकर बनाया गया है।

आप की रैली में पूरे पंजाब से 2 लाख से ज़्यादा किसानों ने हिसा लिया। किसानों से खचाखच भरी रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ भगवंत मान ने भी बिक्रम सिंह मजीठिया और बादलों पर तीखे हमले किए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि मजीठिया के पास चार महीने का वक्त है, या तो वो आज उन्हे गिरफ्तार करें या फिर चुनाव के बाद आप सरकार उन्हें गिरफ्तार करेगी।

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि बादलों और मजीठिया को जेल भेजने के बाद ही वह पंजाब छोड़ेंगे। पंजाब में दिल्ली की तरह ही मोहल्ला क्लिनिक खोलेने, हर गांव में मुफ्त इलाज और दवाई मुहैया कराने का वादा भी अरविंद केजरीवाल ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मैनिफेस्टो की बड़ी बातें...

Arvind kejriwal launced kissan menifesto for punjab election
Kissan Menifesto Launched - फोटो : अमर उजाला
1- किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली देने का वादा।
2- 2018 तक पंजाब के किसान होंगे कर्ज मुक्त।
3- दलित, मजदूर और गरीब किसानों के लोग आप सरकार करेगी माफ।
4- आढ़तियों के ब्याज दर ज्यादा से ज्यादा 11 फासदी तक ही रहेगी।
5- 24 घंटे के अंदर फसल की खरीद की जाएगी साथ ही आदयगी 72 घंटो के भीत्तर की जाएगी।
6- अगर कोई किसान अपने क़र्ज़ को अदा नही कर पायेगा तो भी संपत्ति की कुर्की नहीं की जाएगी।

किसान मैनिफेस्टो की बड़ी बातें...

Arvind kejriwal launced kissan menifesto for punjab election
Kissan Menifesto Launched - फोटो : अमर उजाला
7- फसल के ख़राब होने पर किसान भाइयो को 20 हाज़र का मुआवज़ा दिया जायेगा।
8- पूरे पंजाब में स्वामी नाथन की रिपोर्ट पर अमल किया जायेगा।
9- पंजाब में बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपए की जाएगी।
10- शगुन स्कीम के तहत 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। 
11- खाद में मिलावद की सजा होगी उम्रकैद।
12- लड़की पैदा होने पर सरकार देगी 21 हजार रुपए।
13- 2020 तक मैनिफेस्टो में किए गए सभी वादों को किया जाएगा पूरा।

ऐसे बनाया गया किसान मैनिफेस्टो

Arvind kejriwal launced kissan menifesto for punjab election
Kissan Menifesto Launched - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के आप मैनिफेस्टो के चेयरमैन कंवर संधु ने बताया कि किसान मैनिफेस्टो पंजाब के किसानों से पूछ और सलाह करके और काफी रिसर्च के बाद बनाया है| संधु ने बताया कि किसानों के लिए मैनिफेस्टो विभिन्न जिलों में सम्बंधित लोगों से बातचीत के बाद तैयार किया गया है।

इसी तरह पार्टी दलितों और उद्योग जगत के लिए भी अलग से मैनिफेस्टो लाएगी। अमृतसर में जुलाई में अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के लिए 51 सूत्रीय मैनिफेस्टो जारी किया था। चुनाव से पहले पार्टी एक मुकम्मल घोषणा पत्र 'मिशन 2017' भी जारी करेगी।

किसान मैनिफेस्टो को 'बोलता पंजाब' टीम ने तैयार किया है। इसके लिए आठ जिलों में मीटिंग की गई। करीब 2400 सुझावों, 5000 ई मेल जिनमें विदेशों में बसे पंजाबियों के मेल शामिल हैं, एसएमएस और व्हाट्सऐप मैसेज के आधार पर किसानों के किए एजेंडा तय किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed