{"_id":"e65a79db244f7d3e569fe8caa40e04a8","slug":"arvind-kejriwal-criticized-narendra-modi-in-maghi-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी कांफ्रेंस में गरजे CM केजरीवाल, मोदी बादलों के ताऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी कांफ्रेंस में गरजे CM केजरीवाल, मोदी बादलों के ताऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर के माघी मेले में आयोजित काफ्रेंस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बादलों और मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल बोले कि दिल्ली में प्रधानमंत्री ने उनके दफ्तर में सीबीआई रेड करवा उन्हें डराने धमकाने की कोशिश की थी, मगर वे डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को बादलों का ताऊ बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आते ही जांच कमेटी बिठाकर शिअद सरकार के घपलों को सामने लाकर बादल परिवार को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। राज्य के दलितों पर किए जा रहे अत्याचारों का भी हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बादल परिवार को घेरे रखा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब शहीदों की भूमि है। बीते दस सालों में शहीदों की इस भूमि को बादल परिवार ने लूट लिया है। प्रदेश के घर-घर में नशा पहुंच गया है। किसान आत्महत्या को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
बठिंडा रोड बाईपास पर आयोजित आप की कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि बादल परिवार में हर किसी ने मंत्री पद ले रखे हैं। शिअद पर परिवारवाद हावी है। बादल परिवार राज्य को गिरवी रखकर अपना खुद का विकास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर आज चुनाव करवा कर देख लिया जाए तो आम आदमी पार्टी करीब सौ सीटें आसानी से जीत लेगी। वहीं 2017 तक एक साल में पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी 117 सीटों पर आप का कब्जा तय है। भ्रष्टाचार से तंग लोगों ने दिल्ली में आप की सरकार को चुना।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भ्रष्टाचार मिटाने के लिए लोग जल्द ही आप की सरकार को सत्ता में लाएंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि शिअद और कांग्रेस दोनों ही दल एक जैसी सरकारें हैं। दोनों एक-दूसरे पर केस तो दर्ज करते हैं, मगर कार्रवाई नहीं करते।
उन्होंने कहा कि जिस समय बिक्रम मजीठिया नशे के प्रकरण में फंसे थे, तब सीबीआई जांच का मुद्दा उठा था। मगर कैप्टन ने मजीठिया के विरोध में सीबीआई जांच की मांग को ठुकरा दिया। अगर कैप्टन अकालियों के साथ नहीं मिले तो वे बताएं कि सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं की गई।
कांफ्रेंस में सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिर पर पीली पगड़ी पहनाई। वहीं सीनियर नेता सुखपाल खैरा ने उन्हें किरपाल व दुशाला भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब प्रभारी संजय सिंह, कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, सांसद प्रो. साधू सिंह, एचएस फुलका समेत अन्य भी उपस्थित थे।