{"_id":"587f62844f1c1b3403f008b0","slug":"arvind-kejriwal-claims-punjab-will-be-india-s-first-corruption-free-state-in-aap-ruling-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावः पंजाब को लेकर केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावः पंजाब को लेकर केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 18 Jan 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने पंजाब को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने एलान किया है कि आप की सरकार बनने पर पंजाब को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाया जाएगा। दूसरे पुलिस फोर्स को राजनीतिक शिकंजे से आजाद किया जाएगा। तीसरे न्यायिक प्रणाली का पुनर्गठन कर अदालतों में केसों का निपटारा छह माह की समय सीमा में होना यकीनी बनाया जाएगा।
केजरीवाल बुधवार को लुधियाना में आप के लीगल सेल की ओर से आयोजित वकीलों की सभा को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में न्यायिक प्रक्रिया बेहतर बनाने के लिए माहिरों एवं वकीलों की सलाह ली जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में चालीस लाख युवा नशे की गिरफ्त में हैं। सरकार बनते ही नशा बंद कर इन सभी का इलाज कराया जाएगा।
आप संयोजक बोले कि दिल्ली के कामकाज में केंद्र सरकार बार बार दखल देती है, लेकिन पंजाब पूर्ण राज्य है। यहां पर हर फैसला खुले मन से लिया जाएगा। उन्होंने सेहत, शिक्षा में जबरदस्त सुधार लाने की भी बात की।

नामधारी मुख्यालय पहुंचे केजरीवाल
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल बुधवार को नामधारी संप्रदाय के मुख्यालय श्री भैणी साहिब पहुंचे। उन्होंने सतगुरु जगजीत सिंह के तपस्थान पर माथा टेका और नामधारी दरबार के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह के साथ मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
उन्होंने नामधारी दरबार के सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर की श्री भैणी साहिब में हुई हत्या के आरोपी अब तक गिरफ्तार न होने पर भी चिंता जताई। काबिले जिक्र है कि चुनाव को लेकर नामधारी दरबार ने अब तक किसी भी राजनीतिक दल को खुला समर्थन देने का एलान नहीं किया है।
केजरीवाल के साथ पंजाब प्रभारी संजय सिंह, हरजोत सिंह बैंस, दर्शन सिंह शंकर उपस्थित थे।