फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arvind kejriwal attacks on vijay malya

'विजय माल्या को पकड़ लाओ, टारगेट क्या 7 हजार करोड़ पूरे हो जाएंगे'

Mon, 26 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 26 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal attacks on vijay malya
Arvind Kejriwal at Maharaja Agrasen Jayanti - फोटो : अमर उजाला
विजय माल्या को पकड़ लाओ, टारगेट छोड़ो सात हजार करोड़ पूरे हो जाएंगे। ये कहना है आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कहा कि पूरे देश के व्यापारियों पर इन्कम टैक्स की रेड मारना बंद किया जाए।
विज्ञापन


टारगेट पूरा होने के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान करने के बजाय विजय माल्या को पकड़ लाओ, टारगेट छोड़ो सात हजार करोड़ पूरे हो जाएंगे। केजरीवाल रविवार को जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर परागपुर के पास स्थित विक्टोरिया गार्डन में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती और अग्रवाल वैश्य महासम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कुछ दिन पहले ही सर्जरी हुई है और डॉक्टरों ने उन्हें बोलने और सफर करने से मना किया है, लेकिन वह सबसे मिलने के लिए इतनी दूर से आएं हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में व्यापारियों पर रोजाना रेड मारना बंद कर दिया गया है। रेड सिर्फ तब होगी जब व्यापारी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत होंगे। पहले जानबूझ कर इंस्पेक्टर और अधिकार रेड डालकर कमाई करते थे, अब यह बंद हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनाएगी और सबसे पहले नशे को खत्म किया जाएगा। यहां के व्यापारी ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को व्यापारियों की पार्टी कहा जाता था, मगर अब दिल्ली आकर देखें वहां के व्यापारी आप को व्यापारियों की पार्टी मानती हैं। कारण था कि वैट रेट को कम कर व्यापारियों को राहत दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब को कैलिफोर्निया बनाने की जरूरत नहीं'

Arvind kejriwal attacks on vijay malya
Arvind Kejriwal at Maharaja Agrasen Jayanti - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर उनके साथ सांसद भगवंत मान, गुरप्रीत सिंह घुग्गी और पहलवान करतार सिंह भी उपस्थित थे। मंच से भगवंत मान ने बादल परिवार पर जमकर हमला बोला। मान ने कहा कि पंजाब को वापस पंजाब बनाना हैं, कैलिफोर्निया बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों को नशे पर लगा रखा है और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि मंगल ग्रह पर रैली करेंगे, पानी में बसें चलाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि सबसे ज्यादा फसल पैदा करने वाले पंजाब के किसान फंदे लगाकर क्यों मर रहे हैं। यह सब गलत शासन में आई सरकार की वजह से हो रहा हैं। 

मान ने सांसद हरसिमरत बादल पर एक कविता भी सुनाई। समारोह का संचालन अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के महामंत्री महेश गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक सदस्य अशोक अग्रवाल व महामंत्री बाबूराम गुप्ता के अलावा पंजाब इकाई से पीके बंसल, महामंत्री विनोद कुमार बंसल, उत्तराखंड से सोहन लाल गुप्ता, हैदराबाद से उप्पल श्रीनिवास, संतोष मंगल, घनश्याम और संदीप जैन उपस्थित थे।

दलालों से बचोगे तो 117 सीटें जीतोगे

Arvind kejriwal attacks on vijay malya
Arvind Kejriwal at Maharaja Agrasen Jayanti - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक भगत राय बंसल ने केजरीवाल से अनुरोध किया कि सभी राजनीतिक पार्टियों में दलालों की संख्या होती है। आम आदमी  पार्टी में भी कुछ हद तक ऐसे लोग हैं। अगर आप दलालों से बचोगे तो पंजाब की 117 सीटें जीतोगे। बंसल ने कहा कि इस बार वह आजाद तौर पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

बराड़ से गर्मजोशी से मिले केजरीवाल 
अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेसी नेता जगमीत बराड़ भी पहुंचे थे। वह मंच पर ही बैठे हुई थे। अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सभी से मिलते हुए मंच पर आगे बढ़े। इसी दौरान उन्होंने मंच पर बैठे बराड़ को देखा तो दोनों गर्मजोशी से गले मिले और फोटो भी खिंचवाया। बराड़ आप को समर्थन देने की बात कर चुके हैं। 

सिर्फ दिल्ली का गुणगान
अग्रवाल सम्मेलन के मंच से अपने कुछ मिनट के भाषण में केजरीवाल सिर्फ दिल्ली का ही गुणगान करते रहे। जालंधर में शनिवार को हुई बेअदबी की घटना और उसके बाद हुए प्रदर्शन के बारे में उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के राजनीतिक माहौल पर कोई बात नहीं की। सिर्फ यह कहा कि राज्य की जनता अब नया पंजाब  देखना चाहती हैं, जो आप पूरा करेगी। केजरीवाल ने कार्यक्रम के अंत में अपना भाषण दिया। कुछ मिनट बोलने के बाद ही वह चले गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed