{"_id":"58398dfe4f1c1bd14d13af57","slug":"arvind-kejriwal-alligations-on-bikram-majithia-and-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बोले, मजीठिया के साथ कांग्रेस ने मिलकर पंजाब में फैलाया ड्रग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल बोले, मजीठिया के साथ कांग्रेस ने मिलकर पंजाब में फैलाया ड्रग
ब्यूरो/अमर उजाला, महितपुर(जालंधर)
Updated Sat, 26 Nov 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के शाहकोट विधानसभा हलके में रैली करते अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश के 40 लाख युवा नशे की चपेट में हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले पंजाब में एक माह के भीतर ड्रग रैकेट को तोड़ा जाएगा। अगले छह माह में 40 लाख युवाओं को नशा छुड़ाओ केंद्रों में भर्ती कर नशा छुड़ाया जाएगा। बाद में उनको नौकरियां दी जाएंगी। केजरीवाल शनिवार को जालंधर के शाहकोट विधानसभा हलके के महितपुर में रैली को संबोधित कर रहे थे।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भी पंजाब में ड्रग रैकेट फैलने की दोषी है। केंद्र में 10 साल तक डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार रही और इन सालों में कांग्रेसी नेताओं ने कभी दिल्ली जाकर पंजाब में ड्रग की बात नहीं की। उल्टा कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग से इंकार कर दिया। अब पंजाब में बदलाव का वक्त आ गया है।
केजरीवाल ने कहा कि शिअद को अपनी हार दिखाई दे रही है इसलिए कैप्टन व बादल ने हाथ मिला लिया है। कैप्टन के कॉफी बोर्ड जो लगाए गए हैं उनका पैसा शिअद ने भेजा है। कांग्रेसी व शिअद नेताओं ने तो काली झंडियों में भी सांझ बना रखी है। इन दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे को काले झंडे नहीं दिखाते। केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार बनते ही पंजाब में सबसे पहले एसआईटी गठित कर दलितों पर अत्याचारों के केसों को दोबारा खोला जाएगा। बरगाड़ी कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।