{"_id":"820e1fa2125b4188ac5d66c36f6918db","slug":"arun-sood-will-be-candidate-of-mayor-post-from-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अरुण सूद को बनाया मेयर पद का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अरुण सूद को बनाया मेयर पद का उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी मंथन के बाद भाजपा ने शनिवार को मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी, लेकिन डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार की घोषणा कल तक के लिए रोक दी गई है। पार्टी ने अरुण सूद को मेयर और देवेश मोदगिल को सीनियर डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
इसकी घोषणा शनिवार को पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने बताया कि रणनीति के तहत डिप्टी मेयर पद की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद उम्मीदवार के बारे में रविवार को भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को बता दिया जाएगा। प्रभात झा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कोई भी क्रास वोटिंग नहीं होगी। पार्टी की प्रतिष्ठा से बड़ी कोई चींज नहीं है यह सभी भाजपा पार्षद मानते है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीता तो पार्टी की जीत होगी अगर कोई गड़बड़ी होगी तो इसकी जिम्मेवार भी पूरी पार्टी होगी। मेयर पद के लिए सूद और सीनियर डिप्टी मेयर के लिए मोदगिल को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को खुश करने का प्रयास किया है क्योंकि सूद टंडन और मोदगिल सत्यपाल जैन के करीबी है। जैन गुट देवेश मोदगिल को मेयर पद का उम्मीदवार बनाना चाहता था ।
अन्य दावेदार नाराज
मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा से कुछ पार्षद नाराज हैं जो कि इन दोनो पदों की दौड़ में शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने डिप्टी मेयर का पद सौरभ जोशी को आफर किया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
इसके साथ ही अकाली दल भी गठबंधन के कारण डिप्टी मेयर की सीट हरदीप सिंह के लिए मांग रही है, इसलिए अभी इस मामले को पेडिंग कर दिया गया है। जबकि देसराज गुप्ता को भी डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाने की बात चल रही है। देसराज गुप्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के भी करीबी हैं। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर उम्मीदवार बनने के लिए सतप्रकाश अग्रवाल और राजेंद्र कौर रत्तू भी प्रयास कर रहे हैं।
चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे
भाजपा के सभी नेता जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि पार्टी की कोशिश है कि तीनों सीट पर भाजपा की जीत हो। उन्होंने कहा कि कोशिश करना उनका कर्तव्य है।
मनोनीत पार्षदों की वोटिंग अधिकार बाद का विषय
मनोनीत पार्षदों को वोटिंग अधिकार होना चाहिए या नहीं इस सवाल के जबाव में पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि अभी मनोनीत पार्षदों को संविधान के अनुसार वोटिंग अधिकार मिला हुआ है और अभी उनके अधिकार का इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि वोटिंग अधिकार होना या नहीं होना चाहिए यह बाद और विवाद का विषय है।
मालूम हो कि इस समय नगर निगम में 9 मनोनीत पार्षद हैं। उनके बिना कांग्रेस और भाजपा कोई भी मेयर की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर सकता है। मालूम हो कि 4 साल पहले भाजपा पार्टी के सीनियर नेता मनोनीत पार्षदों के वोटिंग अधिकार के पक्ष में नहीं थे।