फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arun jaitley website closed, reason says captain amrinder singh

जेटली की बंद वेबसाइट पर कैप्टन ने उठाए सवाल

Thu, 24 Apr 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 24 Apr 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
arun jaitley website closed, reason says captain amrinder singh

पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली को सवाल किया है कि क्यों वे अपनी वेबसाइट को बंद करके पर्दे के पीछे छिपना पसंद करते हैं।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर ने खुलासा किया है कि हाल ही में जेटली ने अपनी वेबसाइट अरुण जेटली डाट काम बंद कर दी है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्या कारण पड़ गया, जिस कारण उन्हें अपनी वेबसाइट बंद करनी पड़ी। वह भी उस वक्त जब लोग आपके बारे में जानना चाहेंगे और आपके बारे में जानकारी लेने के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे।

विज्ञापन

वेबसाइट में कोई ऐसी बातें

arun jaitley website closed, reason says captain amrinder singh

कैप्टन ने कहा कि या फिर वेबसाइट में कोई ऐसी बातें हैं, जो जेटली ने पहले डाल दी थीं और अब इनको बचाव करना मुश्किल हो पड़ा है, क्योंकि अब चुनाव लड़ने के चलते इनको लोगों को जवाब देने पड़ रहे हैं? यह उसी व्यक्ति की तरह है, जो खुद को लोगों की परख में नहीं रखना चाहता और अपनी प्रत्येक जानकारी लोगों में आने से बचाने की कोशिश करता है।

जेटली के लगाव पर चुटकी

arun jaitley website closed, reason says captain amrinder singh

कैप्टन ने अरुण जेटली के चुनावों के दौरान बच्चों के साहित्य के प्रति लगाव पर चुटकी ली है। यह समझना मुश्किल है कि जेतली को क्या हुआ है, जो राष्ट्रीय मुद्दों के साथ जुड़े होने का दावा करते हैं, लेकिन बातें बच्चों की किताबों के चरित्रों की करते हैं।

जेटली की ओर से उनकी तुलना लुइस कैरोल की पुरानी सीरीज एलिस इन वंडरलैंड के चरित्र हंपटी डंपटी से किए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा कि इनकी रुचियों को देखकर उन्होंने उनकी ओर से की जाने वाली टिप्पणियों पर बचाव करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन

मजीठिया के पिट्ठू बने जेटली पर आता है तरस

arun jaitley website closed, reason says captain amrinder singh
जेटली के बारे में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उनको उस व्यक्ति पर तरस आता है, जो बिक्रम मजीठिया का पिट्ठू बनकर रह गया है। उनके आरोपों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि लुइस कैरोल की यह सीरीज बहुत रोचक है, लेकिन यह गीत चुनावों के गीत में सही नहीं बैठते। वे इन कहानियाें का आनंद बचपन में स्कूल पढ़ने के दौरान लेते थे। शायद जेटली इनको पढ़कर समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed