जेटली बताएंगे अपने करोड़ों के घर की हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू में जेटली के करोड़ों रुपये का घर खरीदने का विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को एक पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली को इस बारे में काफी तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
पत्रकार वार्ता के दौरान जब जेटली से पूछा गया कि क्या उन्होंने अमृतसर में करोड़ों रुपये की कोठी खरीदी है या उनको किसी नेता ने गिफ्ट की है तो जेटली सवाल को टाल गए।
ऐसा मिला जवाब
कुछ समय तक रुकने के बाद जेटली ने मीडिया को जवाब दिया कि वह अगले वर्ष जब इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे तो वहां वह दर्ज करेंगे कि यह घर उन्हें गिफ्ट में मिला है या खरीदा है।
जब जेटली से इस रिहाइश की सही कीमत पूछी गई तो उन्होंने फिर कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि यह तो रिटर्न ही साबित करेगी कि क्या कीमत है।
जेटली का खुलासा
इस दौरान जेटली ने खुलासा किया कि पंजाब में शहरी वोटरों को जो प्रॉपर्टी टैक्स लगाए हैं वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की ही देन है। जब कैप्टन मुख्यमंत्री थे तो कैप्टन ने ही केंद्र सरकार को नगर निगम अमृतसर के साथ एक समझौते की फाइल भेजी थी, जिस में लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाने की बात कही गई थी।
लेकिन आज कैप्टन पूरी तरह झूठ बोलते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने कोई भी हस्ताक्षर प्रॉपर्टी टैक्स लगाने की फाइल पर नहीं किए हैं, जबकि इस फाइल पर उनके ही हस्ताक्षर हैं।
लोगों को गलत बता रहे हैं कैप्टन
जेटली से पूछा गया कि आप ने पहली बार राज्य सभा की सदस्यता के दौरान जो अपनी संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और जो रिपोर्ट अब चुनाव आयोग को दी है उसमें तीन गुणा की वृद्धि हुई है
जबकि आप ने 2006 में वकालत छोड़ने की बात की थी। संसदीय सैलरी से इतनी संपत्ति नहीं बन सकती तो इसके जवाब में जेटली ने कहा कि यह सारा हिसाब किताब कैप्टन लोगों को गलत बता रहे हैं।