{"_id":"b946adaa4e4faf6cc07eea46744319ff","slug":"arts-and-cultures-will-be-seen-in-yadvindra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला और संस्कृतियों का मेला देखना है तो पिंजौर आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला और संस्कृतियों का मेला देखना है तो पिंजौर आएं
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 28 Nov 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादविंद्रा गार्डन में 30 नवंबर से एक दिसंबर तक फिर कला और संस्कृतियों का मेला लगेगा। आठवें पिंजौर हेरिटेज फेस्टिवल के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए फ्री एंट्री होगी और उनके लिए भोजन का भी निशुल्क इंतजाम होगा।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने स्थानीय रेड बिशप के सभागार में बैठक लेकर कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उत्सव के दौरान मल्टी कूजीन फूड कोर्ट, अनारकली स्ट्रीट बाजार और वाइब्रेंट डे परफारमेंस के अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।
30 नवंबर को राष्ट्रीय कथक सदद लखनऊ की ओर से कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम को राजन, साजन मिश्र शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। वहीं, एक दिसंबर को इंटरनेशनल पंजाबी सूफी कलाकार हरि और सुखमणि अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
डॉ. फुलिया ने हाईवे पर आवागमन सुचारु रूप से चलाने के लिए गार्डन के पास सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों को हटवाने के भी निर्देश दिए।
साथ ही उपमंडल अधिकारी (ना.) कालका को प्रोटोकोल अधिकारी के रूप में नियुक्त करते हुए गार्डन के मुख्य द्वार पर तहसीलदार कालका, नायब तहसीलदार एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के सहयोग से शाम के समय मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए तैनात रहने को कहा।
छात्र-छात्राएं भी जमाएंगे रंग
उपायुक्त ने हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलाकारों, स्कूली बच्चों के लिए दोनों दिन रोडवेज की बसों में विशेष व्यवस्था की जाए, जो उन्हें सुबह उत्सव स्थल तक ले जाए और शाम को वापस छोड़ आए।
जिला शिक्षा अधिकारी सावित्री सिहाग ने बताया कि पहले दिन जूनियर और दूसरे दिन सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों से तालमेल स्थापित कर लिया गया है।
खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस उत्सव में भाग लेने वाली सांस्कृतिक टीम के ठहरने के लिए यूथ होस्टल पंचकूला में कमरों की व्यवस्था करें।
चेयरमैन करेंगे फेस्टिवल का शुभारंभ
हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (प्रशासन) जगदीप ढांडा ने बताया कि 30 नवंबर को शाम छह बजे हरियाणा टूरिज्म निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
एक दिसंबर को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कुलदीप शर्मा समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
पेंटिंग, रंगोली, अंताक्षरी प्रतियोगिताएं भी होंगी
उत्सव के दौरान चंडीगढ़ एवं पंचकूला के स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग, रंगोली, अंताक्षरी और फेंसी ड्रेस सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन सुबह 10 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, 10.30 बजे फेस पेंटिंग, 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दूसरे दिन सुबह 10 बजे चित्रकला, 11 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, जबकि 11.30 बजे वरिष्ठ नागरिकों द्वारा हेरिटेज वॉक किया जाएगा।