फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Artists showed the importance of freedom through live painting

कलाकारों ने लाइव पेंटिंग के जरिए दिखाया आजादी का महत्व

Tue, 17 Aug 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Artists showed the importance of freedom through live painting
फोटो : फोटोग्राफर के ट्रैक से
विज्ञापन

कलाकारों ने लाइव पेंटिंग के जरिए दिखाया आजादी का महत्व
स्वतंत्रता दिवस पर 15 कलाकारों ने सेक्टर-17 अंडरपास गैलरी में दिखाया हुनर
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। 15 अगस्त के दिन सेक्टर-17 अंडरपास गैलरी में लाइव पेंटिंग का आयोजन हुआ। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा यूटी के सांस्कृतिक विभाग के साथ मिलकर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न उम्र वर्ग के 15 कलाकारों ने हिस्सा लेकर आजादी के रंगों को कैनवास पर उकेरा। कलाकारों को लाइव पेंटिंग का विषय ‘पेंट द कैनवास ऑफ फ्रीडम’ दिया गया था। इसमें कलाकारों ने महिलाओं को समानता की आजादी, आजादी के बाद नई सोच के विकास और शहीदों के परिवारों की देखभाल के मुद्दों को दर्शाया।
लाइव पेंटिंग में कलाकार आनंद शिंदे, आनंद शर्मा, डॉ. अर्जुन कुमार सिंह, भारती शर्मा, बी रवि किरन, डैफी बराड़, गुरुप्रताप संधू, जसकंवल, डॉ. रंजन मलिक, सतवंत सिंह सुमैल, आरिका कपूर, दिक्षा राघव, पियूष आनंद, सीता खुशवाहा और विजय कुमार ने हिस्सा लिया। ललित कला अकादमी के चेयरपर्सन भीम मल्होत्रा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था।
विज्ञापन

बॉक्स
पेंटिंग से दिखाया शहीदों के परिवारों के हालात
लाइव पेंटिग में शहीदों के बलिदान के साथ उनके परिवारों के हालात को दिखाया है। शहीदों के बाद उनके परिवार वालों को किस संकट और दुख से गुजरना पड़ता है, इस दुख को रंगों के माध्यम से बयां करने की कोशिश की है। कैनवास पर एक्रेलिक माध्यम का उपयोग किया गया है। - पियूष आनंद, कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के बाद की नई सोच को किया बयां
लाइव पेंटिंग में आजादी के बाद कैसे नई सोच का विकास हुआ, इसको दिखाने की कोशिश की। इसके लिए हार्ड और सॉफ्ट लाइनों का पेंटिंग में उपयोग किया गया है। साथ ही बीज के माध्यम से नई सोच के प्रफुल्लन को दर्शाया है। पेंटिंग के लिए एक्रेलिक माध्यम का उपयोग किया है। - विजय कुमार, कलाकार

बेटियां रखती है आसमान में उड़ने का हुनर
बेटियां आसमान में उड़ने का हुनर तो रखती है, बस ना काटें पंख उनके तो वह आसमान को भी छू सकती है.. बेटियों की आजादी के इसी संदेश को रंगों के माध्यम से बयां किया गया है। आज भी बेटियों के कॅरिअर, उनके पढ़ने और अन्य सभी फैसले लेने में वो आजाद नहीं है और रात के समय घर से निकलने में भी वह असुरक्षित हैं। - सीता खुशवाहा, कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed