{"_id":"61db4257fc981b15f11ce8c7","slug":"artists-interested-in-art-exhibition-can-apply-from-today-chandigarh-news-pkl4388050167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला प्रदर्शनी के इच्छुक कलाकार आज से कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला प्रदर्शनी के इच्छुक कलाकार आज से कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी नेे साल 2021-2022 कला प्रदर्शनी के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें स्टूडेंट और प्रोफेशनल कैटेगरी के लिए सोमवार से आवेदन कर सकते हैं। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कलाकार हिस्सा ले सकते हैं। अकादमी के निदेशक भीम मल्होत्रा ने बताया कि कला प्रदर्शनी के लिए आवेदन ऑफलाइन प्रदर्शनी के लिए मंगवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से म्यूजियम बंद नहीं किए गए हैं। कला प्रदर्शनी खुले स्थान पर आयोजित करते हैं। अभी पहले ही सेक्टर-17 अंडरपास गैलरी और सेक्टर-19 ली कार्बूजिए आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी चल रही है। प्रदर्शनी में भीड़ नहीं होती है। लोग घूमते फिरते कभी कभी कला को निहार लेते हैं। इसलिए आगे के कार्यक्रम भी ऑफलाइन करवाने की ही योजना है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए कला प्रदर्शनी के पहले दिन होने वाले उद्घाटन समारोह को बंद कर देंगे, क्योंकि उद्घाटन समारोह में सभी कलाकार, जज और अन्य मेहमान एक साथ एकत्रित होते हैं।
वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं फॉर्म
कलाकार पेंटिंग, स्कल्पचर, ग्राफिक, फोटोग्राफी, ड्राइंग, मिक्स मीडिया, इंस्टालेशन आर्ट और मल्टीमीडिया में किए काम को भेज सकते हैं। कलाकार आवेदन फॉर्म को चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट कैटेगरी 20 जनवरी तक और प्रोफेशनल कैटेगरी के कलाकार 21 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद ज्यूरी कला आइटम में बेहतर चयन करेगी। मार्च तक इन सर्वश्रेष्ठ कला आइटमों को प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। भीम मल्होत्रा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के लिए लाखों के ईनाम हैं।