फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arshdeep secured first position in Punjab Board 12th exam

Punjab Board 12th Result: बाइक मैकेनिक की बेटी ने रचा इतिहास, लुधियाना की अर्शदीप ने पंजाब में किया टॉप

Tue, 28 Jun 2022 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 07:31 PM IST
सार

अर्शदीप कौर की माता गृहिणी हैं और पिता स्कूटर मैकेनिक हैं। अर्शदीप के अलावा उसका एक भाई और एक बहन हैं। वह बताती हैं कि तीनों को पढ़ाने के लिए उसके पिता ने हमेशा साथ दिया। उन्हीं की बदौलत वह आगे बढ़ सकी।

विज्ञापन
Arshdeep secured first position in Punjab Board 12th exam
अर्शदीप ने किया 12वीं में टॉप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना की रहने वाली बाइक मैकेनिक की बेटी अर्शदीप कौर ने इतिहास रच दिया है। बेटी ने 12वीं कक्षा के कला संकाय में पंजाब में पहला स्थान हासिल कर अपने माता-पिता व शहर का नाम रोशन किया है। शिमलापुरी के तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अर्शदीप कौर के पंजाब में टॉप करने पर स्कूल प्रबंधन और मोहल्ले के लोगों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


शाम पांच बजे तक वह परिवार के साथ अमृतसर में थी लेकिन फोन पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात अर्शदीप अपने परिवार के साथ लुधियाना पहुंचेंगी। इस दौरान मोबाइल पर अर्शदीप कौर ने बताया कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल करने का उसने पहले से ही लक्ष्य रखा था। 
विज्ञापन


अच्छी मेहनत और जज्बे की बदौलत किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, जिसमें वह कामयाब हो गई। अर्शदीप ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ती थी। अर्शदीप कौर के मुताबिक पंजाब में टॉप करने पर उसे बेहद खुशी है। वहीं माता-पिता और स्कूल प्रिंसिपल हरजीत कौर भी खुश हैं। अर्शदीप कौर ने बताया कि उनकी इस कामयाबी में उसके माता-पिता के बाद स्कूल टीचर का बड़ा योगदान है। उनके बताए टिप्स व शिक्षा की वजह से वह पंजाब में टॉप कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्शदीप कौर की माता गृहिणी हैं और पिता स्कूटर मैकेनिक हैं। अर्शदीप के अलावा उसका एक भाई और एक बहन हैं। वह बताती हैं कि तीनों को पढ़ाने के लिए उसके पिता ने हमेशा साथ दिया। उन्हीं की बदौलत वह आगे बढ़ सकी। अर्शदीप कौर का कहना है कि वह आईएएस बनकर समाज के लिए काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed