{"_id":"2f19e122593b477416b2f44a1fe213b1","slug":"arrest-warrants-issued-for-dc-mohammad-shine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के डीसी के खिलाफ वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के डीसी के खिलाफ वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Oct 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 में बनाई जा रही अनाज मंडी का ले-आउट प्लान पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने उपायुक्त मोहम्मद शाइन के जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
उन्हें शुक्रवार को अनाज मंडी का अंतिम ले-आउट प्लान पेश करना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इस पर जस्टिस सूर्यकांत के नेतृत्व वाली डिवीजन बेंच ने उन्हें शुक्रवार दोपहर तक पेश होने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
बेंच को शुक्रवार दोपहर दो बजेसरकारी वकील ने बताया कि उपायुक्त शहर में नहीं हैं और किसी काम से बाहर गए हुए हैं। इस जवाब पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर पेश न होने पर शपथ पत्र मांगा है। साथ ही कहा है कि यदि शपथ पत्र संतोषजनक हुआ, तभी वारंट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सेक्टर-26 के ग्रेन मार्केट में हुए अवैध कब्जों के मामले में हाईकोर्ट ने शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था के बारे पूछा था। इस पर प्रशासन ने कहा था कि सेक्टर-39 में अनाज मंडी बनाई जा रही है। इससे लोगों को बहुत फायदा होगा।
हाईकोर्ट ने अनाज मंडी का ले-आउट प्लान फाइनल करने के लिए कहा था, लेकिन उपायुक्त पेश ही नहीं हुए। सेक्टर-26 के ग्रेन मार्केट में अवैध कब्जों के बारे नगर निगम ने कहा है कि यहां अवैध रूप से लगी किसी रेहड़ी या फड़ी को निगम ने लाइसेंस नहीं दिया है।