{"_id":"5c5e680dbdec224d04453c88","slug":"arrest-to-ram-rahim-and-honeypreet-in-maur-mandi-blast-case-ultimatum-till-8-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मौड़ बम कांड में राम रहीम व हनीप्रीत की हो गिरफ्तारी', 8 मार्च तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मौड़ बम कांड में राम रहीम व हनीप्रीत की हो गिरफ्तारी', 8 मार्च तक का अल्टीमेटम
Sat, 09 Feb 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim, Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौड़ मंडी में दो साल पहले हुए बम कांड में डेरा मुखी और हनीप्रीत की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए 8 मार्च तक का अल्टीमेटम दे दिया गया है। शरोमणि अकाली दल (मान) अमृतसर के महासचिव गुरसेवक सिंह जवाहके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आठ मार्च तक दोनों की इस केस में गिरफ्तारी न की गई तो संघर्ष किया जाएगा।
शुक्रवार को जवाहरके ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मौड़ बम कांड के पीड़ितों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है, क्योंकि सरकार की नीयत पीड़ितों को इंसाफ देने की नहीं है। नेता ने कहा कि जांच में साफ हो चुका है कि मौड़ बम कांड में डेरामुखी व हनीप्रीत का सीधे तौर पर हाथ है। लेकिन इसके बावजूद सरकार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जवाहरके ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मौड़ बम कांड के पीड़ितों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है, क्योंकि सरकार की नीयत पीड़ितों को इंसाफ देने की नहीं है। नेता ने कहा कि जांच में साफ हो चुका है कि मौड़ बम कांड में डेरामुखी व हनीप्रीत का सीधे तौर पर हाथ है। लेकिन इसके बावजूद सरकार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
जवाहरके ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों का उपचार भी नहीं करवा रही, बल्कि पीड़ित खुद एक दूसरे का सहारा बनकर उपचार करवा रहे हैं। अगर सरकार की नीयत साफ है तो वह बम कांड के मास्टरमाइंड डेरामुखी और हनीप्रीत से पूछताछ करे। जिससे पूरा सच सामने आ जाएगा कि आखिर मौड़ में बम कांड किसके इशारे पर किया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने आठ मार्च तक डेरामुखी व उसकी सहयोगी हनीप्रीत की गिरफ्तारी न पाई और पूछताछ न की तो शरोमणि अकाली दल अमृतसर की तरफ से संघर्ष किया जाएगा।