{"_id":"5e92008c8ebc3e72c16a97e2","slug":"arrangements-were-made-to-repatriate-more-than-800-foreigners-from-punjab-due-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसे 800 से अधिक विदेशियों को वापस भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसे 800 से अधिक विदेशियों को वापस भेजा गया
Sat, 11 Apr 2020 11:08 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान पंजाब में फंसे विदेशियों और प्रवासी भारतीयों सहित 800 से अधिक लोगों को उनके देशों में वापस भेज दिया गया है। 31 मार्च से नौ अप्रैल के बीच 825 लोगों को केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक अलग-अलग देशों में भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
मानक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के मुताबिक जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं उन्हें ही राज्य से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है और जिन लोगों में लक्षण हैं उनका दिशानिर्देशों के अनुसार इलाज कराया जा रहा है। इसमें बताया गया कि किसी विदेशी नागरिक के ठहरने के स्थान से उनके जाने की जगह तक यातायात की व्यवस्था संबंधित विदेशी सरकार का स्थानीय दूतावास या महावाणिज्य दूतावास कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा विदेशी नागरिकों को ले जाने के लिए वाहन की आवाजाही का पास राज्य सरकार या वह संघ शासित क्षेत्र कर रहा है जहां वे विदेशी नागरिक ठहरे हुए हैं। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समिति विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों के विभिन्न देशों में लौटने में सहयोग कर रही है। बयान के मुताबिक पंजाब में फंसे विभिन्न देशों के जिन लोगों को भेजा गया है, उनमें 170 कनाड़ा के, 273 अमेरिका के और 57 सिंगापुर के हैं।
विज्ञापन