फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arrangements for prevent accident in fog

ये इंतजाम रोकेंगे कोहरे में होने वाले हादसे

Thu, 19 Dec 2013 11:49 AM IST
रवि अटवाल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
arrangements for prevent accident in fog
नगर निगम के अधीन आते राउंड अबाउट्स की ऊंचाई घटा कर एक फुट से भी कम की जा रही है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में होने वाले हादसों को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। ऊंचाई इतनी कम कर दी जाएगी कि गाड़ियां इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की जगह इन पर चढ़ जाएंगी।

दो घेरे होंगे
इस योजना के तहत सबसे पहले सेक्टर-8,9,4,5 के चौक की ऊंचाई कम की गई है। इस चौक की ऊंचाई पहले 2.9 इंच थी जिसे घटाकर 8 इंच कर दिया गया है।

इस चौक पर पिछले 15 दिन से काम चल रहा था और बुधवार को ही यह पूरा हुआ है। इस चौक के अब दो घेरे हैं। बाहरी और भीतरी घेरे के बीच पेबर प्लाक लगाया गया है। अब चौक पर पेंट करने का काम ही बाकी रह गया है।
विज्ञापन


ढाई लाख खर्च
इस चौक पर नगर निगम ने करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए हैं। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह काम हुआ है। नगर निगम अपने दायरे के बाकी चौराहों की भी ऊंचाई कम करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर मुकेश आनंद के मुताबिक चौक पर गाड़ी टकराने के हादसे काफी बढ़ रहे थे। इस वजह से राउंड अबाउट की हाइट कम की गई है। अब अगर कोई गाड़ी चौक से टकराती भी है तो कम से कम किसी की जान नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed